Breaking News

test

25 मजदूर चढ़ा सिंगल रोड पर धुंध में ओवरस्पीड दौड़ाई सामान ढोने वाली गाड़ी, पलटने से 2 की मौत

खेत में मजदूरी करवाने के लिए 25 मजदूराें अाैर ठेकदार काे ले जा रही टाटा 207 गाड़ी शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार के कारण कत्थूनंगल के रूपाेवाली राेड पर ईंट के भट्ठे के पास खंभे से टकराने के बाद पलट गई। इससे ठेकेदार अाैर एक मजदूर की माैत हाे गई। वहीं गाड़ी में बैठे दो दर्जन महिला-पुरुष मजदूर घायल हाे गए, जिन्हें गुरु नानक देव अस्पताल के अलावा वेरका अाैर मजीठा के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। सभी मक्खनविंडी के खेताें में मटर ताेड़ने जा रहे थे, लेकिन ड्राइवर ने सिंगल रोड और धुंध के बावजूद ओवरस्पीड गाड़ी चलाई, जिससे हादसा हो गया। कत्थूनंगल थाने के एसएचअाे हरिंदर सिंह ने बताया कि ड्राइवर कश्मीर सिंह निवासी गांव दुदाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ठेकेदार शलिंदर

मृतक सरजीवन

खेताें में मटर ताेड़ने करनाला से मक्खनविंडी जा रहे थे, गाड़ी के नीचे दबने से गई ठेकेदार की जान, ड्राइवर गिरफ्तार

घायल लाला राम

हादसे में मारा गया ठेकेदार शलिंदर कुमार अाैर मजदूर सरजीवन गांव करनाला के रहने वाले थे। करनाला, कत्थूनंगल के अंतर्गत आने वाला गांव है। करीब 150 साल पुराने इस 200 घर वाले गांव के ज्यादातर लाेग खेत मजदूरी करते हैं। महिलाएं भी दिहाड़ी करती है। इसलिए सुबह 8 बजे शलिंदर कुमार गांव की 18 महिलाओं और 7 पुरुषों को टाटा 207 (पीबी-02-एएच-9509) में बैठा कर गांव मक्खनविंडी चल दिया। गाड़ी में बैठाए गए लाेगाें की गिनती क्षमता से चार गुणा थी। कत्थूनंगल से गाड़ी रुपोवाली रोड पर बढ़ी। इसके दोनों तरफ खेत हैं। राेड पर हल्की धुंध थी। कश्मीर सिंह गाड़ी को चला रहा था, मगर भट्ठे के पास धुंध के बीच गाड़ी बेकाबू हो गई। ओवरलोड होने के कारण यह बिजली के खंभे से टकराई और खेतों में पलट गई। रफ्तार इतनी अधिक थी कि इसने दो बार पलटी खाई। कार में लदे लोग हवा में उछल कर खेत में गिरे, लेकिन मृतक शलिंदर, सरजीवन, शिवकरण और लाला राम ट्रक के नीचे आ गए। इसके चलते शलिंदर अाैर सरजीवन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ शिवकरण व लाला राम गंभीर घायल हो गए।

अचानक खंभे से टकरा गई गाड़ी : वंदना

घायल वंदना ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार बहुत ज्यादा था। वहीं गाड़ी में लोगों बहुत बैठे थे। तभी अचानक गाड़ी खंभे से टकराई और सभी गाड़ी से बाहर गिर गए। उनकी पीठ पर चोट लगी है और उठ नहीं पा रही। वंदना ने बताया कि उन्हें ठेकेदार एक दिहाड़ी के 150 रुपए मजदूरी देता था।

आंखों के आगे अंधेरा छा गया था : राधा

घायल राधा ने बताया कि गाड़ी में 18 के करीब महिलाएं थी। इनमें बच्चे भी थे। वहीं सात व्यक्ति थे। सभी मटर तोड़ने के लिए निकले थे। जिस समय हादसा हुआ आंखों के आगे अंधेरा छा गया। कुछ समझ ही नहीं आया कि उनके साथ हुआ क्या है।

शिवकरण और लाला राम गंभीर घायल

घायल शिवकरण के चाचा सोनू ने बताया कि उनके भतीजा और लाला राम को गंभीर हालत में जीएनडीएच लाया गया। लाला राम की टांग टूट चुकी है और शिवकरण के सिर पर गंभीर चोटें अाईं हैं। वहीं गिरने के कारण उसका चेहरा बुरी तरह टूट चुका है।

रूपोवाली के पास खंभे के टकराई गाड़ी, 2 दर्जन घायल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - 25 laborers climbed over road in single haul overspeed car carrying luggage 2 died due to overturning

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rz8Psx
via
25 मजदूर चढ़ा सिंगल रोड पर धुंध में ओवरस्पीड दौड़ाई सामान ढोने वाली गाड़ी, पलटने से 2 की मौत 25 मजदूर चढ़ा सिंगल रोड पर धुंध में ओवरस्पीड दौड़ाई सामान ढोने वाली गाड़ी, पलटने से 2 की मौत Reviewed by Dibyendu on 18:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.