Breaking News

test

बेकाबू हो पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, युवक की मौत-ड्राइवर चाचा फरार

लुधियाना. लुधियाना में रविवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब रोपड़ से एक ट्रक लुधियाना की तरफ आ रहा था। इसमें सीमेंट लोड थी, अचानक बेकाबू हो यह रोड साइड पर लगे खंभे और माइलस्टोन को टक्कर मारते हुए प्लॉट की चारदीवारी में जा घुसा। इस दौरान युवक का शव ट्रक की बॉडी में ही फंस गया।

मृतक की पहचान गुरदासपुर के श्रवण मसीह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार उसका चाचा अर्जुन मसीह एक ट्रक पर ड्राइवर है। रविवार सुबह जब ये दोनों ट्रक (पीबी 12 टी 1902) में सीमेंट लोड करके लुधियाना की तरफ आ रहे थे तो करीब 5 बजे चंडीगढ़ रोड पर मुंडियां खुर्द के पास चालक अर्जुन मसीह ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और साइड पर लगे पोल और माइलस्टोन को टक्कर मारते हुए प्लाट की चारदीवारी में जा घुसा। हादसे के दौरान ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है और कंडक्टर का शव ट्रक की बॉडी में ही फंस गया, जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया।

इस घटना के बाद ट्रक को चला रहा अर्जुन मसीह मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की तो ट्रक पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि यह रोपड़ के एक व्यक्ति का है। पुलिस ने मृतक श्रवण के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा उसके परिजनाें को सूचित कर दिया है। बहरहाल मामले की पड़ताल और फरार चालक की तलाश का क्रम जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लुधियाना में सड़क किनारे पलटा ट्रक और उसकी टक्कर से टूटा माइलस्टोन।
पलटे हुए ट्रककी बॉडी में फंसी मृतक को निकालने की जुगत में आसपास के लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FeVbhz
via
बेकाबू हो पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, युवक की मौत-ड्राइवर चाचा फरार बेकाबू हो पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, युवक की मौत-ड्राइवर चाचा फरार Reviewed by Dibyendu on 04:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.