Breaking News

test

कर्जे ने ली युवक की जान, पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या

कर्जे से तंग होकर युवक ने आत्महत्या कर ली है। देहरा के नेहरण पुखर में अर्पण ढाबा चलाता था। कस्बा कोहासन ग्राम पंचायत ढलियारा अर्पण सपेहिया (31) पुत्र तिलक राज सपेहिया बीती रात से ही अपने ढाबे से लापता था। परिजनों व आसपास के लोगों ने ढूंढा पर कहीं नहीं मिला। जिसकी लाश ढाबे के पीछे कुछ दूरी पर ही पेड़ से लटकी हुई मिली। किसी राहगीर ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत दयाल के प्रधान सतपाल को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल का दौरा किया व लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक ने कर्जे से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। पुलिस ने सभी तथ्यों पर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी देहरा रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों और उसके छोटे भाई के सामने मृतक के शव की तलाशी ली व भाई के ब्यान कलमबद्ध किए। भाई द्वारा पुलिस को दिए ब्यान के मुताबिक मृतक अर्पण के ऊपर तीन लाख के करीब बैंक का कर्जा था और काफी समय से परेशान चल रहा था। वह नेहरण पुखर में पेट्रोल पंप के पास ढाबा चलाता था। वह कुछ समय से परेशान चल रहा था।

आत्महत्या की मामले की जांच करती हुई पुलिस।

ग्याहरवीं की छात्रा ने लगाया फंदा, मौत

भोरंज| उपमण्डल भोरंज की एक नजदीकी पंचायत की ग्याहरवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने बुधवार रात्रि फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम ग्याहरवीं कक्षा की एक छात्रा रात को खाना खाकर अपने कमरे में गई। थोड़ी देर बाद परिजनों को कमरे से आवाज सुनाई दी। जब वे कमरे में गए तो लड़की फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस को सूचना देने पर तकरीबन 11 बजे पुलिस घटना स्थल पर पंहुची और शव को अपने कब्जे में लेकर हमीरपुर अस्प्ताल पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hamirpur News - the loan took the life of a young man committed suicide by hanging himself from a tree


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MwWA7b
via
कर्जे ने ली युवक की जान, पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या कर्जे ने ली युवक की जान, पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या Reviewed by Dibyendu on 17:56 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.