Breaking News

test

महिला ने पति को भेजी ननद की अश्लील तस्वीरें, वायरल करने की धमकी दे मांगे 20 लाख रुपए

चंडीगढ़. शहर में साइबर क्राइम की वारदातों में इजाफा हो रहा है। इस बार पुलिस के सामने एक नया मामला आया। एक महिला ने अपनी ननंद की फोटो मॉर्फ कर वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपए की डिमांड की।

महिला ने अपनी ननंद की मॉर्फ की कुछ फोटो पति के व्हाट्सएप नंबर पर भी भेज दी। साथ यह भी धमकी भी दी अगर वह उसे पैसे नहीं देंगे तो वह मॉर्फ की हुई फोटो इंटरनेट पर वायरल कर देगी।


मामले में पति की ओर से दी गई शिकायत पर साइबर सेल की ओर से की गई प्रारंभिक जांच के बाद मौलीजागरा थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने वाली आरोपी महिला के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मौलीजागरा में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी पर उसकी बहन की फोटो मॉर्फ कर इंटरनेट पर डालने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई थी।

शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। लेकिन बाद में उसकी और उसकी पत्नी में अनबन होने लगी। जिसके चलते उसकी पत्नी अलग हो अपने मायके रहने चली गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पत्नी ने उसकी बहन की कुछ फोटो मॉर्फ कर उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कर दी। साथ ही उसने मैसेज भेजते हुए कहा कि यदि उसे 20 लाख रुपए नहीं दिए तो वह उसकी बहन की मॉर्फ की हुई फोटो इंटरनेट पर डाल वायरल कर देगी। कुछ तस्वीरें उन्हें भी भेजी।


महिला की तलाश में बरेली गई पुलिस टीम: मामले में पीड़ित की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस के साइबर सेल सेल ने प्रारंभिक जांच के बाद रिपोर्ट मौलीजागरा थाना पुलिस को सौंप दी। साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में मौलीजागरा थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली में रहने वाली शिकायतकर्ता की पत्नी के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपी महिला को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। महिला की तलाश में पुलिस टीम बरेली के लिए निकल गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिंबोलिक पिक्चर


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/356MkJg
via
महिला ने पति को भेजी ननद की अश्लील तस्वीरें, वायरल करने की धमकी दे मांगे 20 लाख रुपए महिला ने पति को भेजी ननद की अश्लील तस्वीरें, वायरल करने की धमकी दे मांगे 20 लाख रुपए Reviewed by Dibyendu on 22:44 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.