-
संगरूर जिले के गांव वालियां के 67 वर्षीय शमशेर सिंह ने जनवरी में 24 वर्षीय लौंगोवाल निवासी नवप्रीत कौर के साथ चंडीगढ़ के गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। दोनों की आयु में 43 वर्ष का अंतर होने के कारण शादी को लेकर लोगों ने तरह-तरह के कयास लगाए थे। 7 फरवरी को यह शादी उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गई, जब खुद की जान को खतरा बता इस जोड़ी ने हाईकोर्ट में सुरक्षा मांगी।
-
10 मार्च को पकिस्तान की किरण और अंबाला के पलविंदर का आनंद कारज पटियाला के गुरुद्वारे में कराया गया। दोनों पक्षाें के केवल 30 लोग ही पहुंचे। हिंदू परिवार से रहने वाली किरण पाकिस्तान में टीचर हैं, बंटवारे के बाद उनका परिवार पाकिस्तान चला गया था। पलविंदर उनके दूर के रिश्तेदार हैं।
-
2 अक्टूबर को पठानकोट के खानपुर में 37 साल की महिला ने अपनी 21 साल की बेटी के जेठ के साथ सात फेर ले लिए, जिसकी उम्र 22 साल है। 6 माह पहले बेटी ने लव मैरिज की थी और कोर्ट में जाकर प्रोटेक्शन हासिल ली। इसी बीच युवती की मां का दिल बेटी के जेठ पर आ गया, जो नौकरी के सिलसिले में अक्सर छोटे भाई के ससुराल पठानकोट आया करता था। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद कर लिया और शादी की योजना बना डाली।
-
30 अक्टूबर को नाभा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे मोगा के गांव दौधर निवासी गैंगस्टर मनदीप की शादी हाईकोर्ट की परमीशन से पवनदीप कौर के साथ जेल में बने गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज के साथ हुई। यह शादी 21 दिसंबर 2016 को होनी थी, लेकिन किसी कारण से यह शादी नहीं हो पाई थी। अब मनदीप ने पैरोल मांगी तो कोर्ट ने पैरोल देने से मना कर दिया था, लेकिन यह सहूलियत दी कि वह चाहे तो जेल के गुरुद्वारे में ही शादी कर सकता है। शर्त थी कि शादी में कोई बाराती नहीं आएगा और न ही शादी के बाद दुल्हन की डोली विदा होगी।
-
इसी तरह 15 नवंबर को पंजाब के नाभा जेल में शुक्रवार को दूसरी बार शहनाई गूंजी। यहां उम्रकैद की सजा काट रहे एक और कैदी मोहम्मद वसीम झल्ला का निकाह करवाया गया। वसीम की ओर से आवेदन में बताया गया था कि उसकी मंगनी हो चुकी है और निकाह के लिए पैरोल दी जाए। निकाह का सपना आखिर पूरा हो गया। यहां दूल्हे वसीम झल्ला के साथ उसके परिजन भाई जावेद, बहन फिरदौस और बहनोई मोहम्मद सलीम मौजूद थे। निकाह में मौलवी साहिब समेत कुल 8 लोग दोनों पक्षों से शामिल हुए।
-
9 जुलाई को सामने आई एक कहानी के मुताबिक गुरदासपुर के संदल गांव के निवासी मलकीयत सिंह की दोस्ती 1 जनवरी 2019 को इटेलियन चैट प्लेटफाॅर्म पर डेनमार्क निवासी मारिया के साथ हुई। 23 जनवरी को मारिया भारत आ गईं। वैलेंटाइन डे के अगले दिन दोनों ने शादी कर भी कर ली। पत्नी ने नशा न करने के लिए प्रेरित करना शुरू कर दिया। यहां तक कि नशामुक्ति केंद्र में चौबीसों घंटे उसके साथ ही भर्ती हो गई। पति के अलावा और लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करत नजर आई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/359VzIG
via
ये हैं साल की मेल-बेमेल जोड़ियां, बेटी जेठानी बनी मां ताे बूढ़े पोती की उम्र की लड़की से की शादी
Reviewed by Dibyendu
on
23:05
Rating:
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments: