Breaking News

test

होटल के काउंटर से सवा लाख रुपया चुरा भागा मैनेजर, पुलिस एक महीने से नहीं कर रही कार्रवाई

अमृतसर. अमृतसर में होटल के काउंटर से 1 लाख 30 हजार रुपए चोरी के मामले में पुलिस एक महीने से कार्रवाई नहीं कर रही, उल्टा होटल के मालिक पर दबाव बना रही है। होटल मालिक का आरोप है कि पिछले एक महीने से वह सैकड़ों बार पुलिस थाने के चक्कर काट चुका है, लेकिन बावजूद इसके कार्रवाई नहीं की जा रही। इतना ही नहीं, दबाव बनाया जा रहा है कि समझौता करके मैनेजर को दोबारा रख लिया जाए और उसकी तनख्वाह से पैसे पूरे किए जाएं। दूसरी ओर इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

माना सिंह रोड स्थित होटल स्माइलिंग के मालिक प्रिंस और मनप्रीत का कहना है कि एक महीना पहले होटल में रखे मैनेजर ने काउंटर से 1 लाख 30 हजार रुपए निकाल लिए और फरार हो गया। चोरी की भनक लगने के बाद जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसके आधार पर पुलिस को शिकायत दी गई। अब पिछले एक महीने से पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कर रही। प्रिंस की मानें तो वह पूरा एक सप्ताह थाने में ही रहे हैं। पुलिस की तरफ से कभी सुबह, कभी दोपहर और कभी शाम को बुला लिया जाता है, बावजूद इसके आरोपी पर कार्रवाई की बजाय उल्टा उन्हीं पर दबाव बनाया जा रहा है कि उसी मैनेजर को दोबारा रख लें और उससे इतने महीने काम करवाएं और पैसे पूरे कर लें।

दूसरी तरफ पुलिस की वही रटी-रटाई बात सामने आई है। जांच अधिकारी रविंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जल्द ही की जाएगी। इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सामने आई है, उसे जांच का हिस्सा बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमृतसर के होटल स्माइलिंग के मालिक चोरी की वारदात के बारे में जानकारी देते हुए।
मामले की जांच कर रहे रविंदर सिंह।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rMHlQk
via
होटल के काउंटर से सवा लाख रुपया चुरा भागा मैनेजर, पुलिस एक महीने से नहीं कर रही कार्रवाई होटल के काउंटर से सवा लाख रुपया चुरा भागा मैनेजर, पुलिस एक महीने से नहीं कर रही कार्रवाई Reviewed by Dibyendu on 00:35 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.