Breaking News

test

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक राय हुए सूबे के इमाम, 3 जनवरी को मनाएंगे काला दिन

लुधियाना. नागरिकता संशोधन विधेयक के मुद्दे पर रविवार को लुधियाना की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में सूबे के तमाम इलाकों से आए मस्जिदों के इमामों की रणनीतिक बैठक हुई। इसमें आम राय से शाही इमाम मौलाना हबीब उर रहमान सानी ने नागरिकता संशोधन कानून और इसका विरोध करने वालों पर पुलिस अत्याचार के खिलाफ 3 जनवरी को पूरे पंजाब में काला दिवस मनाने का ऐलान किया।

इस मौके पर इमामों के अलावा मुफ्ती, मुस्लिम संस्थाओं के नुमाइंदे व सियासी नेता भी मौजूद रहे। उन्होंने एक सुर में केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता कानून में संशोधन की निंदनीय बताया। साथ ही इसे काला कानून मान रद्द करने की मांग की। वहीं आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली व कर्नाटक पुलिस द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों पर जुल्म किए गए। साथ ही आमराय से प्रस्ताव पारित किया कि केंद्र सरकार की धर्म के आधार पर बांटने की नीति व पुलिस बर्बरता के खिलाफ 3 जनवरी को पंजाबभर में काला दिवस मनाया जाएगा। विरोध के तौर पर मुस्लिम काली पट्टी बांधकर जुम्मे की नमाज अदा करेंगे। फिर रोष प्रदर्शन में काले झंडे लिए अपने अपने-अपने जिलों में डीसी के जरिए राष्ट्रपति के नाम मेमोरंडम देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rBGIc6
via
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक राय हुए सूबे के इमाम, 3 जनवरी को मनाएंगे काला दिन नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक राय हुए सूबे के इमाम, 3 जनवरी को मनाएंगे काला दिन Reviewed by Dibyendu on 06:10 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.