स्वामी सत्यानंद सेवा संघ अमृतसर के मुख्य सेवादार इंजीनियर अशोक शर्मा ने यह सत्संग परमपूज्य बृजमोहन महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कराया। इसमें सुंदरकांड पाठ के दौरान अशोक शर्मा ने कहा कि प्रभु कृपा से ही सत्संग में आने का अवसर मिलता है। परमेशर का सिमरन अौर ग्रंथों का पाठ करने के लिए और सत्संग में आने का समय जरूर निकालना चाहिए। इसी से ही जीवन में सभी प्रकार की सुख सुविधा और प्रभु की कृपा पा सकते है। इसलिए सेवा सिमरन और शुभ कमो को जीवन का अंग बना लेना चाहिए। यही सेवा सिमरन मनुष्य के जीवन का मुख्य सार है। अशोक शर्मा ने कहा कि हमेंं जो यह जीवन मिला है इसे पाकर अपनी जीविका चलाने के साथ-साथ नाम सिमरन की कमाई करनी चाहिए। इससे पहले सभी राम भक्तों ने मिलकर पवित्र ज्योति प्रज्वलित की। वहीं महिलाओं की तरफ से हरिनाम संकीर्तन किया गया।
इस मौके पर सुंदरकांड का पाठ दिव्या भाटिया ने किया। इस मौके पर केवल किशन, विनोद सेठी, विनोद िझंगन, पवन कलियां, रजिंदर दत्ता, दीपक भाटिया, राकेश भाटिया, धमर्पाल सपरा, नीरज मरवाहा, जुगल कुमार समेत कई राम भक्त सत्संग में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PUHg6c
via
प्रभु की कृपा से सत्संग सुनने का मौका किसी-किसी को मिलता है : अशोक
Reviewed by Dibyendu
on
18:14
Rating:
No comments: