
मंडी | शैक्षणिक भ्रमण के दौरान हमीरपुर जिले की राजकीय उच्च पाठशाला पैरवीं के विद्यार्थी बिंद्रावणी में हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी में पहुंचे। हमीरपुर जिले की हाई स्कूल पैरवीं के स्टूडेंट्स ने अध्यापकों डॉ सुनील दत्त व सुषमा रणौत की अगुवाई में हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी का भ्रमण किया। शहर के बाबा भूतनाथ, पंचवक्त्र व अन्य ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के बाद फोटो गैलरी में पहुंचे बच्चों ने एक छत्त के नीचे प्रदेश के हर क्षेत्र को छायाचित्रों माध्यम से देखा व इसे अद्भुत बताया। डॉ सुनील दत्त ने बताया कि विद्यार्थियों ने अद्भुत व रोमांच से भरे हुई फोटो गैलरी में बेहद ज्ञानवर्धक जानकारी हासिल की जो उन्हें आने वाले समय में बेहद उपयोगी साबित होगी। बच्चों ने बताया कि यह सब उनकी सोच से परे था कि एक ही जगह पर उन्हें इस तरह से हिमाचल के पूरे दर्शन हो जाएंगे। इसके लिए उन्होंने फोटो गैलरी के संस्थापक व छायाकार बीरबल शर्मा के प्रयासों को अद्भुत बताया। उनका कहना था कि वह बार बार यहां आना चाहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QkkTGk
via
No comments: