फिरोजपुर. कॉमेडियन कपिल के शो में ईसाई शब्दावली का मजाक उड़ाने को लेकर कॉमेडियन भारती सिंह, कोरियोग्राफर फराह खान और बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के खिलाफ पंजाब में एक और एफआईआर दर्ज हुई है। इससे पहले अमृतसर के अजनाला में दर्ज हुई शिकायत के बाद बीते शुक्रवार को रवीना टंडन माफी मांग चुकी हैं, वहीं अब फिरोजपुर छावनी में एक और शिकायत दर्ज कराई गई है।
असल में क्रिसमस की पूर्वसंध्या पर द कपिल शर्मा शो का एक एपिसोड प्रसारित किया गया। इसमें फराह खान की तरफ से भारती सिंह और रवीना टंडन को एक अंग्रेजी अक्षर की स्पेलिंग लिखने के लिए कहा गया था। यह शब्द पवित्र धार्मिक ग्रंथ से लिया गया था। भारती इसका मतलब नहीं जानती थी। उन्होंने अपनी तरफ से ही इसका मतलब बताते हुए इसका मजाक उड़ाया। रवीना और फराह भी उनके इस मजाक में शामिल हुई और उन्हें मजाक उड़ाने से नहीं रोका।
इस संबंध में क्रिश्चियन फ्रंट के प्रधान सोनू जफर की शिकायत पर बीते बुधवार को अमृतसर जिले अजनाला में पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया। हालांकि इसके बाद शुक्रवार को अमृतसर में अभिनेत्री रवीना टंडन ने माफी मांग ली थी। बावजूद इसके पूरे पंजाब ही नहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में भारती सिंह, रवीना टंडन और फराह खान के खिलाफ पुतले फूंक प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी बीच शनिवार को फिरोजपुर छावनी में इन तीनों कलाकारों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एक और केस दर्ज हुआ है।
कौन क्या रहा है इन दिनों?
रवीना टंडन लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन छोटे पर्दे पर काफी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्होंने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के सीजन-9 को जज किया था। इसके अलावा भारती सिंह भी टीवी पर काफी सक्रिय हैं। वह कपिल शर्मा के शो में नजर आती हैं। इसके अलावा वह कई और शोज में बतौर होस्ट या कॉमेडियन नजर आती रहती हैं। फराह खान ने इस साल दो फिल्मों के साथ बतौर कोरियोग्राफर काम किया है। वह स्टूडेंट्स ऑफ़ दी ईयर 2 और हाउसफुल 4 के साथ बतौर कोरियोग्राफर जुड़ी थी। इसके अलावा वह छोटे पर्दे पर भी नजर आई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FevT37
via
No comments: