Breaking News

test

नया साल मनाने आने वाले सैलानियों को पुलिस ने दी हिदायतें

शिमला.शहर मेंआकर नया साल मनाने वाले सैलानियों को प्रदेश पुलिस की ओर से कई तरह की हिदायतें दी गई है, ताकि किसी प्रकार की परेशानीउन्हें न हो। पुलिस की ओर सेन्यू इयर सेलिब्रेशन करने आने वालेसैलानियों को ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा गया है।

नया साल मनाने के लिए प्रदेश की राजधानी शिमला सहित कई अन्य फेमस जगहों पर तैयारियां हो रही है। आने वाले सैलानियों की भारी संख्याकी वजह से शहर में यातायात व्यवस्था गड़बड़ा जाती है। इससे निपटने के लिए पुलिस ने सैलानियों को कहा है कि जहां पर उन्होंने अपना होटल लिया है, उसके आसपास ही पार्किंग की व्यवस्था देख लें।

पुलिस सैलानियों के गाइड का काम भी करेगी। पर्यटकों को पार्किंग की लोकेशन से लेकर होटल तक पहुंचने के लिए रास्ते के बारे में जानकारी दी जाएगी। सैलानियों को अपना मोबाइल,पैसे सहित कीमती सामान संभाल कर रखने के लिए हिदायतें दी है।

शहर के प्रमुख स्थानों जैसे रिज, मालरोड, लोअर बाजार राम बाजार, रेलवे स्टेशन से शिल्ली चौक, ढली से

कुफरी, सेंट बीड्स से मशोबरा बायफरकेशनपर पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए हीसैकड़ों की संख्या में जवानों को तैनात किया जा रहा है।

पुलिस के आलाधिकारियोंकी ओर सेयह भी बताया गया है किरिज मैदान या किसी सार्वजनिक स्थल पर कोई भी सैलानी शराब का सेवन न करें।इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैअगर कोई शराब पीता हुआ पकड़ा गया तो उस पर कार्रवाई होगी। इसकेअलावा सैलानियों को कहा गया है कि वे नए साल के आने की खुशी मनाए लेकिन किसी से झगड़ा या मारपीट न करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिमला के रिज मैदान पर जमा होते है सैलानी नया साल मनाने के लिए। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2SCa4SI
via
नया साल मनाने आने वाले सैलानियों को पुलिस ने दी हिदायतें नया साल मनाने आने वाले सैलानियों को पुलिस ने दी हिदायतें Reviewed by Dibyendu on 03:14 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.