हमीरपुर.कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के चेयरमैनअभिषेक राणा ने कहा है कि सीएए और एनआरसी के मुद्दों के जरिए भाजपा देशवासियों को असली मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रही है। यह सोची-समझी रणनीति के तहत हो रहा है। कांग्रेस का सोशल मीडिया सेल इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाकर उन्हें जागरूक करेगा ताकि भाजपा के इस षड्यंत्र का सही मायने में उन्हें पता चल सके।
नोटबंदी जैसे मामलों से जब इस देश को कुछ नहीं मिला, तो अब सीएए और एनआरसी को कांग्रेस अब नोटबंदी पार्ट 2 मानकर चल रही है। सोमवार को यहां पत्रकारों से रूबरू होते हुए अभिषेक ने कहा कि देश के आधे राज्यों में भाजपा अपना प्रभुत्व हो चुकी है। उसकी राज्य सरकारें छिन चुकी हैं।
राणा ने कहा कि एनडीए के सहयोगी दल भी सीएए पर आपत्तियां जता रहे हैं लेकिन अपने खिलाफ कुछ न सुनने के आदी सरकार अपनी पूरी मनमानी के दौर में है। राणा बोले कि संसद के अंदर और संसद के बाहर बीजेपी के सहयोगी व अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखवीर बादल ने घोर आपत्ति जताते हुए कहा कि अगर सीएए सेर्कुलर है तो इसमें मुस्लिम समुदाय को शामिल क्यों नहीं किया गया है।
राणा ने कहा कि अब सीएए के बाद एनआरसी नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजनशिप का खतरनाक राजनीतिक खेल खेला जाएगा। जिसमें हर भारतीय को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए दर्जनों दस्तावेज बनाने के लिए एक बार फिर नोटबंदी की तरह लाईनों में लगना पड़ेगा। एनपीआर नेशनल पापुलेशन रजिस्टर, एनसीआर का पहला चरण है।
हालांकि देश की जनता को गुमराह करके गृह मंत्री अमित शाह के जुबानी बयान और उन्हीं के मंत्रालय की 2018-19 की रिर्पोट सपष्ट कर रही है कि गृह मंत्री झूठ बोल कर जनता को गुमराह करने में लगे हैं। राणा ने कहा कि गृह मंत्रालय की 2018-19 के 15वेें अध्याय में साफदर्ज है कि एनपीआर, एनआरसी की दिशा में पहला कदम है। इसी रिर्पोट के 273वें पन्नें पर कहा गया है कि एनपीआर ही एनआरसी बनाने की पहली स्टेज है।
ऐसे में जनता होम मिनिस्टर के जुबानी बयान पर भरोसा करे या उनके मंत्रालय के दस्तावेजों पर भरोसा करे कुछ भी सपष्ट नहीं है। इतना भी नहीं सरकार अब तक 9 बार सपष्ट कर चुकी है कि एनपीआर के आधार पर ही एनसीआर आएगा। जो भारत में रहने वाले नागरिकों की पुष्टि करेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2F66qZg
via
No comments: