Breaking News

test

राज्य स्तरीय कला उत्सव में रहा आदर्श स्कूल कुल्लू के छात्रों का दबदबा

कुल्लू | डाइट सोलन में आयोजित राज्य कला उत्सव का में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र कुल्लू का दबदबा रहा। विद्यालय के छात्रों ने चित्रकला वोकल और इंस्ट्रुमेंटल प्रतियोगिताओं में भाग लिया और प्रदेश स्तर पर तीनों ही प्रतियोगिताओं में तृतीय स्थान हासिल कर जिला का नाम रोशन किया है। चित्रकला में अक्षय को वोकल में क्षितिज को इंस्ट्रुमेंटल में हीरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कुल्लू पहुंचने पर प्रधानाचार्य भीम कटोच ने छात्रों को बहुत-बहुत बधाइयां दी और इनको प्रशिक्षित करने वाले अध्यापक अध्यापिका अमित, हेमलता शर्मा, प्रमिला, निर्मला, पूनम और निर्मल शर्मा, जोगिंदर सिंह और हुकुम चंद को भी बधाई दी। गौरतलब है कि स्कूल के छात्रों ने पहली बार राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेकिर तीन प्रतियोगिताओं चित्रकला, वोकल और इंस्ट्रुमेंटल में तृतीय स्थान हासिल कर विद्यालय के अलावा जिला को गौरवान्वित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QkKkru
via
राज्य स्तरीय कला उत्सव में रहा आदर्श स्कूल कुल्लू के छात्रों का दबदबा राज्य स्तरीय कला उत्सव में रहा आदर्श स्कूल कुल्लू के छात्रों का दबदबा Reviewed by Dibyendu on 17:56 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.