चंडीगढ़. नव वर्ष 2020 में हरियाणा के लोगों को कई मनोहर सौगात मिलेंगी। प्रदेश के विकास के लिए तीन जनवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में होगी।
बैठक में जहां कई विकास परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा, वहीं सभी विधायकों को पांच-पांच करोड़ रुपए देकर प्रदेश के विकास में तेजी लाने का कार्य होगा।
बैठक में कई अन्य विषय रखे जाएंगे, इनमें प्रमुख रुप से प्रदेश में रोडवेज की अगली योजनाओं को लेकर भी विचार होगा। रोडवेज की किलोमीटर स्कीम को लेकर फीडबैक लिया जा सकता है। ताकि नई रणनीति तैयार की जा सके। इस योजना को गुड़गांव से शुरू कर दिया गया है और रोडवेज के कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं।
विधायकों को मिलेंगे पांच-पांच करोड़ रुपए : सीएम मनोहर लाल ने सभी विधायकों को सीधे अनुदान राशि दिए जाने की बजाए अब विकास कार्यों के लिए पांच-पांच करोड़ रुपए दिए जाने का निर्णय लिया है। सभी विधायकों से उनके यहां की विकास परियोजनाओं का ब्यौरा मांगा गया है। जिला प्रशासन के जरिए विधायकों से विकास कार्यों का ब्यौरा मांगा गया है।
इस संदर्भ में सभी डीसी को पत्र लिखकर जिले से संबंधित विधायकों से संवाद करने को कहा गया है। विकास कार्यों मंे प्रमुख रूप से बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों के अलावा सड्क तंत्र को मजबूत करने की दिशा में परियोजनाओं को प्रमुखता दी जाएगी।
विधायकों संग बैठक करेंगे अधिकारी
सूत्रों के अनुसार सभी डीसी को पत्र जारी किया गया है कि वे विधायकों के साथ बैठक करें, इसमें संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 31 जनवरी तक सभी विधायकों से कामों का एस्टीमेट मांगा गया है। इसके बाद सभी विधायकों को यह राशि जारी कर दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35b8vy0
via
No comments: