Breaking News

test

फ्रूट प्लांस की शॉर्टेज शुरू, आधा भी नहीं हुआ अभी प्लांटेशन का सीजन, कई वेरायटियां सेंटरों पर नहीं

अभी बगीचों में फ्रूट प्लांट लगाने का सीजन आधा भी नहीं हुआ है कि प्लांट्स की शॉर्टेज सेल सेंटरों पर शुरू हो गई है। ठंड के सीजन में जनवरी आखिर तक प्लांटेशन का काम होता है। इसके लिए बागवानी विभाग डिमांड के मुताबिक प्लांट बागवानों को देता है। मुख्यालय पर ही स्थित सेल सेंटर पर अभी सिर्फ एक पलम वैरायटी के ही पौधे बुधवार को मिल रहे थे। बाकी किस्मों के पौधे जल्द आने का कर्मचारी बेशक दावा कर रहे थे लेकिन मौके पर यह उपलब्ध नहीं थे।

बागवानी विभाग ने विंटर सीजन में हजारों फ्रूट प्लांट उपलब्ध करवाने का टारगेट बागवानों के लिए रखा हुआ है। लेकिन सेल सेंटरों पर इन प्लांट्स की शॉर्टेज भी शुरू हो गई है। करीब एक दर्जन के फ्रूट प्लांट के पौधे सेंटरों पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाते हैं। जिनमें लो चिलिंग वैरायटी का सेब, आडू, पलम, खुमानी, कीवी, पीकानट, अखरोट और जापानी फल प्रमुखता शामिल है। लेकिन अभी हमीरपुर में सिर्फ पलम का पौधा मिल रहा है। बाकी किस्मों के पौधे एक-दो दिन में आने का दावा तो किया जा रहा है लेकिन यह क्यों उपलब्ध नहीं है यही बड़ा सवाल है। डिमांड के मुताबिक साथ के साथ पौधे नर्सरीयों से सेल सेंट्रो तक आने चाहिए। इस सिस्टम में कहां कमी रह रही है।

बागवानी विभाग के सेल सैंटर पर सिर्फ पलम के पौधे ही उपलब्ध थे।

जहां प्लांट्स की कमी आ रही है वहां जल्द सप्लाई पहुंचा दी जाएगी। कीवी के प्लांट्स 15 जनवरी के बाद आएगें। डिमांड के मुताबिक ही सप्लाई नर्सरीयों से आती है। पवन ठाकुर, डिप्टी डायरेक्टर बागवानी हमीरपुर।

सरकारी-प्राइवेट नर्सरियों से आते हैं प्लांट्स...समर विंटर दोनों सीजनों में फ्रूट प्लांट्स की सप्लाई सरकारी और प्राइवेट नर्सरीयों से सेल सेंटर तक आती है। सरकारी नर्सरीयों में प्लाट खत्म हो जाने पर निजी नर्सरियों से यह उपलब्ध करवाए जाते हैं। जिले में इस समय बागवानी विभाग की सरकारी चार नर्सरियां है। इनमें कई किस्मों के प्लांट्स सीजन के हिसाब से तैयार किए जाते हैं। जो किस्में यहां नहीं होती है उनके प्लांट दूसरे जिलों से भी मंगवाने का सिस्टम है। जिनमें सेब और कीवी भी शामिल है। पौधे समय पर बागवानों को उपलब्ध हों तो वह इन्हें बगीचों में लगा पाएं। सप्लाई की प्रॉपर व्यवस्था देखना विभाग के ही लोगों का काम है। हर साल लोगों में फ्रूट प्लांट को लगाने का रुझान बढ़ रहा है। जिससे इनकी डिमांड में भी बढ़ोतरी हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hamirpur News - shortage of fruit plans started not even half the plantation season many variety centers not yet


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MubeMs
via
फ्रूट प्लांस की शॉर्टेज शुरू, आधा भी नहीं हुआ अभी प्लांटेशन का सीजन, कई वेरायटियां सेंटरों पर नहीं फ्रूट प्लांस की शॉर्टेज शुरू, आधा भी नहीं हुआ अभी प्लांटेशन का सीजन, कई वेरायटियां सेंटरों पर नहीं Reviewed by Dibyendu on 17:56 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.