होशियारपुर. जिला होशियारपुर के गांव दोलोवाल में 10 साल कीबच्ची के साथ पड़ोस में ही रहने वाले16 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया।पीड़ितकी हालतगंभीर होने परस्थानीय अस्पताल से अमृतसर रेफर किया गया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के गांव झज्जड़ हाल की निवासी महिला ने थाना हरियाना की पुलिस को बताया कि वह गांव दोलोवाल में एक फैक्ट्री मेंपति के साथ पिछले पांच साल से काम कर रही है। 28 दिसंबर को शाम 6 बजे जब वह फैक्ट्री में काम खत्म करके वापस घर पहुंची तो कमरे में उसकी 10 साल की बेटी के चीख सुनाई दी। दरवाजे को धक्का देकर खोला तो पड़ोसी का लड़का बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था। बचाव की कोशिश करने पर आरोपी ने उसका (महिला का) सिर पकड़कर दीवार में भिड़ा दिया। इसके बाद मुंह बंद रखने की धमकी देकर फरार हो गया।
महिला ने अपने पति को घटनाके बारे में बताया तो आनन-फानन में बेटी को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने उसे अमृतसर अस्पताल में रेफर कर दिया। पिता ने बताया कि बच्ची की हालतनाजुक बनी हुई है। पुलिस ने सीतापुर के ही रहने वाले आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया। पता चला है कि वह दो महीने पहले ही अपने भाई के पास यहां फैक्ट्री में काम करने आया था। अभी काम नहीं मिला है। परिवार और पड़ोस के सभी लोग फैक्ट्री में काम पर चले जाते थे और वह घर में अकेला रहता था। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर बाल सुधार घर में भेज रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/356q8ij
via
No comments: