
अमृतसर | अकाल पुरख की फाैज की अाेर से बुधवार काे साहबजादों की शहीदी काे समर्पित समागम गलवकड़ी चार साहिबजादे साडा विरसा साडा परिवार के तहत समागम करवाया गया। इस समागम में दुमाला सजाने, दस्तार मुकाबले, कविता और अन्य प्रतियोगिताएं करवाई गई। जत्थेबंदी प्रमुख जसविंदर सिंह एडवोकेट ने बताया कि सिख काैम के लिए यह सप्ताह प्रेरणादायक है। समागम में शहर के 60 स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। तख्त केसगढ़ साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह ने समागम में कहा कि माता पिता काे अपने बच्चों काे सिख साहबजादों व गुरुओं के इतिहास के बारे में बताना चाहिए। इसी तरह अपनी विरासत काे जिंदा रखा जा सकता है। प्रबंधकों ने मुकाबलों में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों काे इनाम दिए। इस माैके कुलजीत सिंह, बलजीत सिंह, हरजीत सिंह, बरिंदरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, रजिंदर सिंह, तेजिंदर सिंह, गुरविंदर वालिया मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/373ewhk
via
No comments: