Breaking News

test

पंडोह में पर्यटकों को मिलेगी शिकारे व हाउस-बोट की सुविधा, तत्तापानी में होंगी वाॅटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज

मंडी. भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की ब्यास सतलुज लिंक परियोजना के पंडोह बांध में शिकारे एवं हाउस बोट की सुविधा पर्यटकों को मिलेगी। मनाली चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की पर्यटन विभाग ने योजना तैयार की है।

इसके अलावा जिले में नदी व झीलों के किनारे पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाने के साथ साथ ततापानी में जल क्रीड़ा गतिविधियों व घाट बनाने को लेकर भी विभाग ने अंदरखाते कवायद शुरू कर दी है। प्रदेश सरकार ने एशियन विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से राज्य में पर्यटन विकास के लिए 1892 करोड़ रुपये की परियोजना लागू की है।

इसके तहत मंडी जिले में भी पर्यटन क्षेत्र को निखारने का काम किया जाएगा। मंडी में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों के विकास व पर्यटकों के लिए सुविधाओं की बढ़ोतरी के साथ अनछुए पर्यटन स्थलों को उभारने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस कड़ी में मंडी में शिवधाम के साथ साथ सुंदरनगर में झील के साथ भव्य वाटर लाइट शो दिखाने की व्यवस्था, मंडी के विजय हाई स्कूल के ऐतिहासिक भवन की लाइटिंग आदि की व्यवस्था व संग्रहालय का निर्माण, जोगेंद्रनगर में योगा पार्क बनाने के साथ साथ बरोट और झटींगरी में इको टूरिज्म हट्स बनाने जैसी परियोजनाएं शामिल है। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक पंकज शर्मा का कहना है कि जिले में एडीबी की प्रस्तावित परियोजनाओं के साथ साथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नई राहें नई मंजिलेें में भी नए आयाम जोड़े जा रहे हैं।


जिला के बरोट, शिकारी देवी, जंजैहली, थुनाग, कमलाह फोर्ट समेत चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग पर अन्य स्थलों को संवारा जा रहा है। इस कड़ी में उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने जिला में पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम देने और एशियन विकास बैंक के सहयोग से कार्यान्वित की जाने वाली पर्यटन विकास परियोजनाओं को लेकर चर्चा व सुझाव के लिए हितधारक संवाद कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में एशियन विकास बैंक के परियोजना निदेशक वीरेंद्र शर्मा ने जिला मंडी के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


एडीबी की परियोजना से पर्यटन को लगेंगे नए पंख

जिला प्रशासन मनोरम वादियों को पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए छेड़ी कवायद को और रफ्तार देने में जुट गया है। जिला के अलग अलग क्षेत्रों में खूबसूरत स्थलों का चयन किया गया है। देश व विदेश के पर्यटकों को इन खूबसूरत स्थलों तक पहुंचाने के लिए पर्यटन विभाग कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। पर्यटकों के लिए आधारभूत सुविधाएं जुटाई जा रही है। पर्यटकों को पहुंचने तथा ठहराव में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर बल दिया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पंडोह डैम


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39lkLiy
via
पंडोह में पर्यटकों को मिलेगी शिकारे व हाउस-बोट की सुविधा, तत्तापानी में होंगी वाॅटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पंडोह में पर्यटकों को मिलेगी शिकारे व हाउस-बोट की सुविधा, तत्तापानी में होंगी वाॅटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज Reviewed by Dibyendu on 00:44 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.