Breaking News

test

दिल्ली से आ रही टूरिस्ट बस बिलासपुर के पास पलटी, कई सैलानी हुए घायल

बिलासपुर.साल के आखिरी दिन सैलानियों से भरी टूरिस्ट बस आज सुबह पलट गई। यह हादसा बिलासपुर के गंबरोला नामक स्थान पर हुआ है। टूरिस्ट बस के पलटने से सैलानियों में हड़कंपमच गई।

बस में सवार अधिकतर सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई है।जब हादसा हुआ तो सड़क से गुजरते लोगों नेघायलों की सहायता की और उन्हें पलटी हुई बस में से बाहर निकाला। लोगों नेपुलिस और एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया। एंबुलेंस में घायलों कोस्थानीय अस्पतालों में भेजा गया है।

टूरिस्ट बस दिल्ली से सैलानियों को लेकर आ रही थी, वेकुल्लू-मनाली घूमने के लिए जा रहे थे। हादसा होने के बाद सड़क पर वाहनों का लंबाजाम लग गया ।पुलिस ने मौके पर पहुंच करसड़क पर पलटी बस को एक तरफ किया। जाम में फंसे वाहनों को पुलिस नेधीरे-धीरे निकाला।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली से मनाली घूमने आए सैलानियों की बस पलटी। कई घायल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35h7Afu
via
दिल्ली से आ रही टूरिस्ट बस बिलासपुर के पास पलटी, कई सैलानी हुए घायल दिल्ली से आ रही टूरिस्ट बस बिलासपुर के पास पलटी, कई सैलानी हुए घायल Reviewed by Dibyendu on 22:57 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.