चंडीगढ़(लखवंत सिंह).गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिबकी इमारत पूरी तरह से बर्फ से ढक गईहै। इस बार बर्फबारी ज्यादा होने के कारण गुरूद्वारा गोविंद घाट के पास तक बर्फ पहुंच गई है। यहां पर अभी 12 फीट बर्फ पड़ी हुई है।इसके अलावा यहां से 6 किलोमीटर नीचे स्थित गुरूद्वारा गोविंदधाम में 6 फीट से ज्यादा बर्फ पड़ी हुईहै।
उत्तराखंड के चमौली में स्थित श्री हेमकुंड साहिबलाेगों के दर्शनों के लिए मई में खुलता है और अक्टूबर माह में बंद हो जाता है। पहाड़ों से होकर गुजरते रास्ते में भी 12 फीट से उंची-उंची बर्फ की परतें जमी हुई है।
मई माह मेंजब गुरूद्वारा साहिब को संगतों के लिए खोला जाता है तो उन्हें पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। पहाड़ी इलाकों से होकर काफी कठिनाई से यहां पहुंचा जाता है। इस स्थान की सिखों सहित सारे धर्मों के लोगों में काफी आस्था है।यहां पर गुरू गोविंद सिंहने अपने पूर्व जन्म में तपस्या की थी। गुरूद्वारा साहिब के पास पवित्र सरोवर है जो पूरी तरह से बर्फ से जम गया है।इस साल बर्फ काफी ज्यादा हुई है।
समुंद्रतल से15 हजार200 फीट उंचाई पर स्थित गुरूद्वारेके पास 6 किलोमीटर नीचे गुरूद्वारा गोविंद धाम में भी बर्फबारी से अभी बर्फ जमी हुई है।यहां का तापमान माइनस में है। जब बर्फ पड़ने लगती है तो यहां रहने वाले सेवादार यहां से 14 किलोमीटर नीचे गुरूद्वारा गोविंद घाट में आ जाते है। जो जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवेपर है।
गुरूद्वारा गोविंद घाट के मैनेजर व सेवादार सेवा सिंह ने बताया कि यहां इससाल काफी बर्फबारीहुई है जिस कारण ठंड और शीतलहर चलती है। यहां रात का तापमान माइनस 5 डिग्री से भी नीचे चला जाता है। उन्होंने कहा कि पहले श्री हेमकुंड साहिब के पास बर्फबारी होती थीलेकिन इस बारकाफी नीचे तक बर्फबारीहुई है और कई इलाकेबर्फ से ढके हुए है।
सेवा सिंह ने बताया कि श्री हेमकुंड साहिब में 12 से 13 फीट उंची बर्फ पड़ीहै और गुरूद्वारा साहिब जाने वाले रास्ते भी पूरी तरह से बर्फ से ढके हुए है।
गुरूद्वारा मई में खुलता है तोदो महीने पहले से सेना के जवान हटाते है बर्फ
गुरूद्वाराश्री गोबिंद धाम से 6 किलोमीटर की कठिनपैदल यात्रा कर श्री हेमकुंड साहिब पहुंचा जाता है। बर्फबारी होने के कारण पूरा रास्ता बर्फ से बंद होजाता है। इस रास्ते को सेना के जवानदो से तीन महीने में दिन-रातएक कर बर्फ को हटाते है और संगत के लिए रास्ता बनाते है। संगत बर्फ की दीवारों से होकर रास्ता तय करती है।
बिजली कई दिनों से गायब
सेवा सिंह ने कहा कि जबसे बर्फबारीशुरू हुईहै तब से इस इलाके सहित आसपास के सैकड़ों गांवों में बिजलीकी आपूर्ति बंद है। उन्होंने कहा कि बिजली न होने से माेबाइल चार्ज नहीं होपाते जिससे किसी से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MDTKwU
via
No comments: