Breaking News

test

चंडीगढ़ में खिली धूप से मिली राहत, कल से फिर बिगड़ सकता है मौसम

चंडीगढ़. पिछले कई दिनों से पड़ रहे कोहरेके बाद मंगलवार दोपहर को तो धूप खिली ही, बुधवार सुबह भी शहरवासियाें ने कड़क धूपके दर्शन किए। इससे ट्राइसिटी के लोगों को काफी राहत मिली है।

लेकिन मौसम विभाग नेकल से फिर मौसम बिगड़ने के संकेत दिए हैं क्योंकि हिमाचल में एक जनवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हाे रहा है। बारिश आैर बर्फबारी की संभावना जताई है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा।

वहीं पंजाब व हरियाणा में ठंड से अभी राहत नहीं है। लगातार दूसरे दिन होशियारपुर में न्यूनतम पारा 0 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं हरियाणा में भी कई शहरों का तापमान जमाव बिंदु के नजदीक रहा। जम्मू में भी ठंड ने 37 साल का रिकॉर्ड तोड़ा।

हिमाचल में उमड़े सैलानी: नव वर्ष के जश्न के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी पहुंचे। शिमला के रिज पर रातभर सैलानियों ने धमाल मचाया।

हरियाणा में पारा 50 से नीचे: प्रदेश के कई जिलों में दिन का पारा अभी भी सामान्य से 10 डिग्री तक कम है। रात का पारा भी अधिकतर जिलों में 5 डिग्री या इससे नीचे बना हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Relief to citizens of Chandigarh from sunshine, weather may deteriorate again tomorrow.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39tPUAu
via
चंडीगढ़ में खिली धूप से मिली राहत, कल से फिर बिगड़ सकता है मौसम चंडीगढ़ में खिली धूप से मिली राहत, कल से फिर बिगड़ सकता है मौसम Reviewed by Dibyendu on 00:57 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.