चंडीगढ़.विधायकों के वेतन पर भी आयकर विधानसभा की ओर से गलती से किए गए भुगतान की अभी तक 1 करोड़ 40 लाख रुपए की हो चुकी है। अभी भी करीब 47 लाख रुपए की रिकवरी बाकी है। 12वीं विधानसभा के बाद भी विधानसभा सचिवालय की ओर से ही विधायकों के वेतन पर टैक्स भरा जा रहा था। जब मामला पकड़ में आया तो सभी से रिकवरी की शुरूआत की गई। विधायक के भत्तों पर लगने वाला आयकर ही सरकार की ओर से दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन 2010-11 में यह वेतन पर भी गलती से लागू हो गया था। पिछले साल ही इसे दुरुस्त किया गया है।
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने पिछले वर्ष फरवरी, 2018 में हरियाणा विधानसभा में एक आरटीआई याचिका डालकर यह सूचना मांगी थी कि राज्य सरकार हरियाणा के विधायकों को मिलने वाले भत्तो के साथ साथ उनके वेतन पर भी जो आयकर का भुगतान करती है वो हरियाणा विधान सभा (सदस्यों का वेतन, भत्ते और पेंशन) अधिनियम, 1975 के किस प्रावधान अनुसार करती है। क्योंकि उस अधिनियम में विधायकों के वेतन पर राज्य सरकार द्वारा आयकर अदा करने का कोई प्रावधान नहीं है। मार्च, 2018 में विधानसभा सचिवालय के राज्य जन सूचना अधिकारी ने हेमंत को दिए गए जवाब में माना कि वर्ष 2010 -11 से वर्ष 2017 -18 तक से गलती से राज्य सरकार द्वारा विधायकों के वेतन पर आयकर का भुगतान किया गया है।
किस विधायक पर कितना पैसा है अभी भी बकाया
मौजूदा विधायकों में से केवल खरखौदा से जयवीर सिंह (जो गत माह फिर से निर्वाचित भी हुए है ) से 2 लाख 99 हज़ार 302 रुपए वसूले जाने शेष है। जबकि पूर्व विधायकों में से नरेश कुमार बादली 123866 रुपए, यादविंद्र सिंह से 83872, विनोद शर्मा से 120186, ज्ञान चंद से 14102, अनीता यादव से 496551, दान सिंह से 366348, धर्मबीर से 403746, प्रह्लाद सिंह गिल्लांखेड़ा 529393, राम किशन फौजी से 313539, राम किशन गुर्जर 205665 रुपए वसूले जाने बाकी है। सुल्तान सिंह से 302299, अनिल धन्तोड़ी से 48322, बिशन लाल सैनी ये 143095, चरणजीत सिंह से 142263, धरम सिंह छोकर से 103872, दिलबाग सिंह से 142136 , जगदीश नय्यर से 2685, कली राम पटवारी से 92000, कृष्ण पाल गुर्जर से 88322 , राजबीर सिंह बराड़ा से 122677, राजिंदर सिंह जून से 103227 , रामेश्वर दयाल से 83071, धर्मपाल लोहारू से 111513, जरनैल सिंह से 40672 एवं विनोद भ्याना 289961 रुपए लिए जाने बाकी हैं।
इनसे वसूली शुरू नहीं
सूचना के अनुसार आठ पूर्व विधायकों विनोद शर्मा, धर्मबीर (अब भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद), प्रह्लाद सिंह गिल्लाहखेड़ा, बिशन लाल सैनी, चरणजीत सिंह, दिलबाग सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर (अब फरीदाबाद से सांसद एवं मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री) और विनोद भ्याना (इस बार हांसी से निर्वाचित विधायक) से अभी तक वसूली प्रारंभ भी नहीं की गयी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JC4Voz
via
No comments: