Breaking News

test

पैराएथलिट खिलाड़ी को प्रैक्टिस करने से मना किया, कारण पूछा तो डीएसओ ने उठाया हाथ

शनिवार को सेक्टर-3 तारदेवी स्टेडियम के एथलेटिक ग्राउंड में एथलेटिक खिलाड़ियों ने डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर के खिलाफ नारेबाजी की। खिलाड़ियों की नारेबाजी का कारण डीएसओ द्वारा एथलेटिक ग्राउंड में एंट्री करने से पाबंदी लगाना था। खिलाड़ियों ने बताया कि डीएसओ ने उन्हें दिन के समय प्रैक्टिस करने से रोका है और एथलेटिक ग्राउंड में घुसने नहीं दिया जाता।

खिलाड़ियों ने डीएसओ पर तानाशाही का आरोप लगाया और कहा कि डीएसओ कहती हैं कि मैं जिसे चाहूंगी वही एथलेटिक ग्राउंड में प्रैक्टिस करेगा। खिलाड़ियों ने कहा कि वह डीएसओ की शिकायत लेकर डायरेक्टर से भी मिले थे और उसके बावजूद उन्हें कोई मदद नहीं मिली। खिलाड़ियों ने कहा कि खेल विभाग के डायरेक्टर का निराशाजनक बयान रहा और उन्होंने कहा कि जो डीएसओ चाहेंगी वही होगा और आप उन्हीं से बात करो। इंटरनेशनल पैराएथलिट खिलाड़ी सिमरन ने बताया कि वह रोज ग्राउंड में सुबह 10 बजे के बाद प्रैक्टिस करती है। शनिवार को भी वह प्रैक्टिस कर रही थी और उस दौरान डीएसओ आईं और उन्होंने प्रैक्टिस करने से मना किया और बाहर जाने को कहा। उनसे जब प्रैक्टिस नहीं करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने मेरे ऊपर हाथ उठाया, लेकिन किसी तरह मैने अपना बचाव किया। सिमरन ने बताया कि डीएसओ की तानाशाही की वजह से खिलाड़ियों को अगर प्रैक्टिस नहीं करने दिया जाएगा तो फिर हरियाणा के लिए हम मेडल कैसे जीत पाएंगे। एथिलेटिक खिलाड़ी साहिल ने बताया कि आमतौर पर सुबह व शाम के समय लोग एथलेटिक ग्राउंड में सैर करते हैं और उस समय खिलाड़ी प्रैक्टिस नहीं कर पाते। ऐसे में सुबह 9 से लेकर शाम 4 बजे के बीच खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं। पिछले कुछ दिनों से डीएसओ ने प्रैक्टिस करने से मना कर रही हैं और खिलाड़ियों को एथलेटिक ग्राउंड से बाहर निकाल रही हैं। मैं यह सोचकर हैरान हूं कि एथलेटिक ग्राउंड में लोग सैर करें तो वह ठीक है लेकिन अगर एथलीट प्रैक्टिस करे वह गलत है। अगर यही सोच डीएसओ का रहा तो पंचकूला से एक भी खिलाड़ी नेशनल तो दूर स्टेट चैंपियनशिप भी क्वालीफाई नहीं कर पाएगा क्योंकि अगर उसे प्रैक्टिस ही नहीं करने देंगे तो वह क्वालीफाई कैसे करेगा।

रवीश कुमार झा | पंचकूला

प्रैक्टिस न करने देना बहुत गलत: गगन

नेशनल पैराएथिलेटिक खिलाड़ी गगन ने बताया कि करीब 3 से 4 महीने पहले नर्सरी के खिलाड़ियों का ट्रायल खेल विभाग ने लिया था। जिसमें करीब दर्जनभर से ज्यादा खिलाड़ी सेलेक्ट हुए थे। सेलेक्शन होने के बावजूद डीएसओ नर्सरी की फाइल को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। अगर कोई प्रैक्टिस करने आता है तो उसे डीएसओ रोक रही हैं, जो कि बहुत गलत है।

सारे आरोप बेबुनियाद हैं: डीएसओ

डीएसओ सुमन सैनी ने बताया मैने बदतमीजी नहीं की और न ही हाथ उठाया। एक अनजान व्यक्ति सिंथेटिक ग्राउंड पर साइकिल चला रहा था और उसे मना करने पर खिलाड़ियों की ओर से इतना हंगामा किया गया। मोहाली या पंचकूला से बाहर के खिलाड़ी अगर हमारे यहां प्रैक्टिस के लिए आते हैं और जिनकी आइडेंटिटी हमारे पास नहीं है उन्हें स्टेडियम में एंटर करने से मना करती हूं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Panchkula News - parathalit player refused to practice dso raised his hand if asked the reason

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L9vIcy
via
पैराएथलिट खिलाड़ी को प्रैक्टिस करने से मना किया, कारण पूछा तो डीएसओ ने उठाया हाथ पैराएथलिट खिलाड़ी को प्रैक्टिस करने से मना किया, कारण पूछा तो डीएसओ ने उठाया हाथ Reviewed by Dibyendu on 18:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.