Breaking News

test

निगम की कार्रवाई के 25 दिन बाद राजनीतिक शह पर पार्किंग मंे फिर हुए कब्जे, कार्रवाई की मांग

शेरां वाला गेट म्यूनिसिपल कार्पोरेशन मार्केट की पार्किंग पर 26 दिन बाद फिर से जंक फूड बेचने वालों ने कब्जा कर लिया है। पार्किंग से निगम की लैंड ब्रांच ने बीते महीने 30 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए कब्जा करने वालों का सारा सामान जब्त किया था। इसके बाद करीबन 25 दिन यह पार्किंग साफ रही, लेकिन अब पिछले दो दिनों से दोबारा इस पार्किंग पर कब्जा हो गया है। कब्जा भी एेसा कि 22 दुकानों के अागे कार तो छोड़िए, स्कूटी पार्क करने की जगह तक नहीं बची। इस दादागिरी के खिलाफ शॉपकीपर्स मार्केट एसोसिएशन ने दोबारा निगम कमिश्नर के अागे फरियाद लगाई है। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि सभी दुकानदारों ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि निगम इस दादागिरी का कोई पक्का हल निकाले, क्योंकि इन कब्जों के लिए राजनीतिक शह है। कब्जा करने वाले जंक फूड विक्रेता लोग सरेअाम कह रहे हैं कि उन्होंने इस कब्जे के एवज में एक कांग्रेसी नेता को मोटी रकम अदा की है। इधर दुकानदारों का कहना है कि इस कब्जे के चलते अब दुकानों पर तो ग्राहक अा नहीं रहा, एेसे में उनके पास अब मंदी के दौर में सड़क पर उतरने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं हैं।

दुकानदार बोले- कब्जे होने की वजह से ग्राहकों को होती परेशानी

दादागिरी देखिए-किराया भी नहीं भरते, दुकानदारों ने गिनाए 6 प्वाइंट

पहला-मार्केट में जंक फूड का काम करने वाले कुछ लोग हैं जिन्होंने इस मार्केट की पार्किंग पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। इससे बाकी दुकानदारों के ग्राहक नहीं अा रहे हैं क्योंकि उनके व्हीकल्स पार्क करने की कई जगह ही नहीं बची है।

दूसरा- कब्जाधारियों ने मार्केट के बरामदे पर भी कब्जा कर लिया है। निगम ने दुकानों के अागे 6 वाया 18 फुट का बरामदा छोड़ा हुअा है, लेकिन उक्त कब्जाधारियों ने इन बरामदों में अपना फूड मैटेरियल रखा हुअा है।

तीसरा- कई गाड़ियों में लोगों को सड़क पर ही डोसा सर्व किया जाता है। कारों में बैठकर शराब पी जाती है जिससे यहां असुरक्षित वातावरण बन रहा है।

चौथा- सीवर लाइन में जंक फूड का बचा कूचा खाने पीने का सामान बहाया जा रहा है जिससे हर दूसरे दिन लाइन जाम हो जाती है।

पांचवां- उक्त कब्जाधारी ने निगम की 2 दुकानें शॉप नंबर 1 अौर 2 किराए पर ली हुई हैं, लेकिन लंबे समय से इसका किराया भी नहीं भरा है।

6वां- यहां इतना गंदा माहौल बन गया है कि अास पास के दुकानदारों को गंदे पानी से होने वाली बीमारियां लगने का खतरा है।

कब्जे तुरंत हटाए जाएंगे

इन कब्जों को हमने पहले भी हटाया था, लेकिन अगर दोबारा यहां कब्जा हो गया है तो हम इसे तुरंत हटाएंगे। सियासी प्रेशर जैसा कुछ नहीं है। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -सुनील मेहता, सुपरिंटेंडेंट लैंड ब्रांच नगर निगम



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patiala News - 25 days after the corporation39s action political check has been restored in parking demand for action


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Dwg8nj
via
निगम की कार्रवाई के 25 दिन बाद राजनीतिक शह पर पार्किंग मंे फिर हुए कब्जे, कार्रवाई की मांग निगम की कार्रवाई के 25 दिन बाद राजनीतिक शह पर पार्किंग मंे फिर हुए कब्जे, कार्रवाई की मांग Reviewed by Dibyendu on 17:49 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.