भास्कर न्यूज | अमृतसर
लोगों के घरों में काम कर अपने व परिवार की रोटी का इंतजाम करके घर लौट रही बीर कौर के कान की बाली छीन भाग रहे फतेहगढ़ चूडिया रोड सोहियां कला निवासी बिक्रमजीत सिंह को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और लारेंस रोड चौकी की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है। बीर कौर ने जानकारी दी कि वह लोगों के घरों में काम करती है। जोशी कालोनी एरिया में काम करके वह घर जाने के लिए छाछी अस्पताल के पास से ऑटो में बैठी। इसी दौरान आरोपी बिक्रम ने उसके कान की बाली को झपटा और भाग गया। उसने शोर मचाया। युवकों ने आरोपी की इस हरकत को देख लिया। इसके बाद तुरंत युवक उसके पीछे भागे और जोशी कालोनी एरिया में आरोपी पकड़ लिया गया। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DGK4ND
via
महिला के बाली छीनने वाले को लोगों ने पीछा कर पकड़ा
Reviewed by Dibyendu
on
18:07
Rating:
No comments: