
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने हैदराबाद में महिला डॉक्टर की नृंशस हत्या पर विरोध जताया। हैदराबाद में मारी गई महिला डॉक्टर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सुधा भारद्वाज ने कहा कि महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने हेतु केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। सभी दोषियों को जल्द पकडक़र उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सुधा भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार में महिलाओं की स्थिति बद से बदतर हो गई है। सरकार पूर्ण रूप से महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही है। समाज का रवैया भी महिलाओं के प्रति बेहद दुखद है। देश में इतने सामूहिक बलात्कार हो रहे हैं। हर रोज कई औरतें किसी ना किसी की हवस और क्रूरता की बलि चढ़ जाती हैं। सुधा भारद्वाज ने कहा कि इस प्रकार की घटना देश को शर्मसार करने वाली है। सरकार एवं अन्य जिम्मेदार लोगों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इस प्रकार की घटनाओं पर शीघ्र रोक लगे। इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने वाले राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून लाने की आवश्यकता है। आज पूरा देश इस नंृशस घटना पर अत्यंत दुखी है। हम सभी को यह प्रय| करना चाहिये कि सकारात्मक सोच से ऐसी घृणित मानसिकता को बदला जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34DKHDf
via
No comments: