
आनंदपुर साहिब | पंजाब पंचायती राज विभाग के लिए अपना जीवन लगाने वाले पेंशनरों को गत कई महीनों से पेंशन न मिलने के कारण सभी पेंशनरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायती राज पेंशनर यूनियन पंजाब के अध्यक्ष निर्मल सिंह लोदीमाजरा ने कहा कि विभाग के पेंशनरों को अभी तक अक्टूबर महीने की पेंशन नहीं दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूनियन का उच्च स्तरीय वफद इस संंबंधी विभाग के वित्त सचिव सीमा जैन को मिल कर पेंशनरों की अदायगी के लिए कह चुका है लेकिन उनके द्वारा वफद को दिए भरोसे के बावजूद अभी तक पेंशनरों की अदायगी नहीं हुई। उउन्होंने विभाग को चेतावनी देेते कहा कि अगर पेंशनरों की पेंशन का जल्द भुगतान न किया तो जिले के पंचायती राज विभाग के पेंशनर 5 दिसंबर को रोपड़ में महाराजा रणजीत सिंह बाग में जिला स्तरीय धरना देंगे। इसकी जिम्मेवारी पंजाब सरकार की होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Os72Ow
via
No comments: