Breaking News

test

मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में बेबी शो करवाया

मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल बरनाला में बेबी शो करवाया गया। स्कूल के प्रिंसिपल अणु शर्मा ने जानकारी देते बताया कि स्कूल में बेबी सो करवाया गया। इस प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए प्री-स्कूल किड्स पार्क, क्विन मैरी और चमन चमन वाटिका स्कूल के बच्चे विशेष तौर पर पहुंचे। प्रोग्राम की शुरूआत ज्योति प्रज्जवलित कर की गई। पांचवीं से सातवीं क्लास के विद्यार्थियों की तरफ से शबद गान किया गया। छठी क्लास की छात्रा ऐशप्रीत कौर वैलकम स्पीच बोलकर सभी मेहमानों का स्वागत किया। स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से आए हुए सभी मेहमानों का पौधे देकर स्वागत किया गया। जज की भूमिका निभाने के लिए अनिल दत्त शर्मा और ऋषि कौंसिल ने विशेष तौर पर शिरकत की। पांच वर्ष तक के बच्चों की तरफ से रैंप वॉक की गई। बच्चों ने डांस, गीत, भंगड़ा और ओर कई तरह की आइटमें पेश की। बढ़िया कारगुजारी दिखाने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। मिलेेनियम प्रिंस और प्रिंसेज को ताज भी पहनाया गया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरविन्दर सिंह बाजवा और स्कूल के प्रिंसिपल अणु शर्मा की तरफ से जजों का धन्यवाद व सम्मान किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qV8EqW
via
मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में बेबी शो करवाया मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में बेबी शो करवाया Reviewed by Dibyendu on 18:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.