Breaking News

test

ठंड ने दी दिल्ली में दस्तक: 9 साल में नवंबर का सबसे सर्द दिन, सुबह से शुरु हुई बारिश शाम तक होती रही

नई दिल्ली.दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को छिटपुट बारिश के साथ गुड मॉर्निंग हुई। पूरे दिन बादलों की आवाजाही और पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे 22 दर्ज किया गया। जो बुधवार के 27.4 के मुकाबले 5 डिग्री और नवंबर के औसत से 6 डिग्री नीचे है। इतना ही नहीं 2011 से अभी तक के उपलब्ध नवंबर महीने के डाटा से यह भी साफ है कि नवंबर में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान इतना नीचे गिरा है। 2011 से 2019 के बीच पूरे नवंबर महीने में ये सबसे ठंडे दिन का नया रिकार्ड है।

नवंबर में रात की गर्मी का रिकार्ड

नवंबर में 9 साल के सबसे सर्द दिन का रिकार्ड 22 डिग्री के साथ बना तो दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान औसत से 6 डिग्री ऊपर 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। ये भी नवंबर महीने में 20 नवंबर के बाद पिछले नौ साल में दूसरी सबसे गर्म रात का रिकार्ड है। वर्ष 2016 में 26 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया था।

आगे क्या

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बादल रहेंगे और सुबह हल्का कोहरा रहेगा। उसके बाद 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच आसमान साफ रहेगा और 3 दिसंबर को बादल रहेंगे। लेकिन सुबह धुंध रहेगी। इस दौरान दिन की सर्दी 23-24 डिग्री पारे के साथ रहेगी। रात की सर्दी 1 दिसंबर से शुरू होगी जब पारा 10 डिग्री और फिर 3-4 दिसंबर को 9 डिग्री दर्ज होगा।

तेज हवा और बारिश एक्यूआई 100 से नीचे

बुधवार की तरह गुरुवार को भी दिल्ली में तेज हवा चली और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसका असर यह हुआ कि दिनभर मॉडरेट बनी हुई दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा शाम को संतोषजनक की श्रेणी में पहुंच गई। यानी एक्यूआई 100 के नीचे पहुंच गया। ज्यादातर हॉट-स्पॉट पर भी यह 100 के नीचे ही रहा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) की शाम 4 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बुधवार को 106 दर्ज किया गया, जोकि मॉडरेट की श्रेणी में था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cold gives knock in Delhi: The coldest day of November in 9 years, rain started from morning till evening


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Qmj3w
via
ठंड ने दी दिल्ली में दस्तक: 9 साल में नवंबर का सबसे सर्द दिन, सुबह से शुरु हुई बारिश शाम तक होती रही ठंड ने दी दिल्ली में दस्तक: 9 साल में नवंबर का सबसे सर्द दिन, सुबह से शुरु हुई बारिश शाम तक होती रही Reviewed by Dibyendu on 17:20 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.