
बेशक शहर सये इन्क्राेचमेंट को हटाने के लिए प्रशासन, एचएसवीपी, निगम और पुलिस की ज्वाइंट टीम को काम करने के लिए कहा गया हेै, लेकिन उसके बाद भी सही रिजल्ट सामने नहीं आ रहे हैं। क्योंकि कब्जाधारी अभी भी शाम के समय कुछ मार्केट्स की पार्किंग और सड़कों को किनारे ढाबे खोलकर कब्जा कर रहे हैं। शहर की कुछ मार्केट्स में कब्जाधारियों का जोर शाम से ही चलना शुरू हो जाता है। अभी भी सड़कों के किनारे, पार्किंग एरिया में इस तरह से काउंटरों को सजाया जा रहा है। लिहाजा ज्वाइंट टीमों के काम करने का रिजल्ट अभी तक सामने नहीं आ रहा है। असल में कई सेक्टरों से पिछले कुछ दिनों में इन्क्रोचमेंट को हटाया गया है। इस दौरान निगम और एचएसवीपी की टीम ने अलग-अलग काम किया है। कई मार्केट्स से अतिक्रमण को हटाया गया है। लेकिन बड़ी बात यह है, कि कुछ मार्केट्स में जो अतिक्रमण मठाधीश बने हुए हैं। उन पर अभी तक काेई भी कार्रवाई नहीं है। पिछले कुछ दिनों में एचएसवीपी की टीम ने अलग-अलग मार्केट्स कुल 140 रेहड़ियों को जब्त किया है। जिसके बाद इन सभी को सेक्टर-5, इंडस्ट्रियल एरिया के गोदाम में रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lbu0au
via
No comments: