Breaking News

test

अब हरियाणा पुलिस में फाइल ट्रैकिंग सिस्टम होगा लागू

चंडीगढ़.प्रदेश के पुलिस स्टेशन में शिकायत लेेकर आने वालों की शिकायत अब तेजी से निपटने लगेंगी। अब दूसरे विभागों की तरह पुलिस विभाग में भी फाइल ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। शिकायत मिलने से निवारण तक की स्टेट्स रिपोर्ट अब अपडेट करनी होगी।


थाना प्रभारी से लेकर पुलिस के आला अफसरों तक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। गृह मंत्री अनिल विज ने यह िनर्देेश जारी कर दिए हैं। सबसे खास बात यह है कि पुलिस अधिकारी किसी तरह की आनाकानी न कर पाएं, इसके लिए गृह मंत्री ने आगाज भी अपने कार्यालय से किया है। उनके चंडीगढ़ कार्यालय के अलावा अम्बाला में कार्यालय को भी पुलिस से संबंधित सभी शिकायतों को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। इसमें यह लिखा जा रहा है कि किस जांच का जिम्मा किस अधिकारी को सौंपा और तय समय पर कार्य हुआ या नहीं। कार्य में देरी का कारण क्या रहा।


गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस विभाग में फाइल ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके लिए डीजीपी को पत्र लिखा है। डीजीपी ऑफिस से लेकर सभी रेंज के आईजी, पुलिस आयुक्त, एसपी के अलावा एसएचओ को इसके दायरे में लाया गया है। प्रदेश के सभी पुलिस थानों में आने वाली सभी शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करना होगा।

स्टेट मुख्यालय से रखी जाएगी नजर
हरियाणा के कई विभागों में फाइल ट्रैकिंग सिस्टम पहले से लागू है। इसके तहत जिस दिन भी फाइल आती है, उसका नंबर लगता है और फाइल पर क्या कार्रवाई हो रही है या फाइल कहीं रुकी है तो इसका कारण भी लिखना होता है। ऐसे में संबंधित व्यक्ति को मालूम होता है कि फाइल का स्टेटस क्या है। इसी तरह पुलिस विभाग की फाइलों की ट्रैकिंग होगी।

सभी थानों में कंप्यूटर व स्टाफ की कमी होगी पूरी
गृह मंत्री ने डीजीपी को आदेश दिए हैं कि सभी रेंज के आईजी, पुलिस आयुक्तों और एसपी के अलावा एसएचओ स्तर तक फाइल ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जाए, क्योंिक हरियाणा के लगभग सभी पुलिस थानों में कंप्यूटर हैं, अधिकांश जगहों पर कंप्यूटर चलाने के लिए स्टाफ भी है। यदि किसी पुलिस थाने में स्टाफ की कमी है तो तुरंत स्टाफ की नियुक्ति होगी।

कंप्यूटर में दर्ज करनी होगी शिकायत
प्रदेश के पुलिस थानों में जो भी शिकायत आती हैं, उन सभी को कंप्यूटर में चढ़ाना होगा। जो भी शिकायतकर्ता शिकायत लेकर आएगा, उसे पंजीकरण के बाद नंबर बताया जाएगा। कहीं से भी इस नंबर की शिकायत को चेक किया जा सकेगा। ठीक इसी तरह पुलिस के आला अधिकारियों के पास जाने वाली सभी शिकायतें कंप्यूटर में दर्ज की जाएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DArhDf
via
अब हरियाणा पुलिस में फाइल ट्रैकिंग सिस्टम होगा लागू अब हरियाणा पुलिस में फाइल ट्रैकिंग सिस्टम होगा लागू Reviewed by Dibyendu on 16:13 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.