
वाॅलीवुड की तरफ से यहां कई लोगों के जीवन पर आधारित बायाेपिक फिल्म बनाई है। वहीं पंजाब में आतंकवाद के दौरान आतंकियों से लोहे लेने वाले आतंकवाद विरोधी फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर सिंह बिट्टा के जीवन पर ‘जिंदा शहीद’ नाम की फिल्म बनेगी। चेयरमैन बिट्टा वीरवार बाद दोपहर अमृतसर स्थित कटड़ा आहलूवालिया स्थित दिनेश वुलन एंड सिल्क मिल के एमडी तन्मय अरोड़ा, चेयरमैन मोहन लाल अरोड़ा अौर दोस्त विपुल नवेटियां, बॉबी मेहता के साथ पुराने दोस्तों से मिले अौर बचपन की यादें ताजा कीं। करीब आधा घंटा तन्मय अरोड़ा परिवार संग बिताने के बाद वह कटड़ा अाहलूवालिया की मशहूर जलेबी अौर पनीर भुर्जी भी खाने पहुंचे। बिट्टा अरोड़ा परिवार को मिलने के बाद दरबार साहिब में गुरु घर का आशीर्वाद लेने पहुंचे। तन्मय अरोड़ा ने बताया कि बिट्टा के जीवन पर बनने वाली बायाेपिक फिल्म की शूटिंग अमृतसर के आस-पास के इलाकों के अलावा दिल्ली, गुजरात, बेंगलोर समेत अन्य स्थानों पर होगी।
अमृतसर दौरे के दौरान अपने दोस्तों से मिलते मनिंदर सिंह बिट्टा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35IDt0P
via
No comments: