हमीरपुर| ब्लू स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल खिलाड़ी ईशिता शर्मा नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेगी। संगरुर में होने वाली एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए सोमवार को रवाना हुई। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. सुमनलता व वाईस प्रिंसिपल विकास दीक्षित ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी। ईशिता ने जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय एथलेटिक में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया था।
No comments: