Breaking News

test

इंवेस्टर्स को मोहाली के गांवों में जमीन देने की तैयारी में सरकार

सरकार की ओर से प्रोग्रेसिव पंजाब इंवेस्टर्स समिट 2019 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए मोहाली शहर को गमाडा, नगर निगम, जिला प्रशासन इंवेस्टर्स की जरूरतों के अनुसार तैयार करने में जुटा हुआ है।

आईटी सिटी में जहां इंवेस्टर्स को प्लॉट दे सकते हैं। वहीं अब नई लाइफ साइंसेज पार्क तैयार किया जा रहा है। इस सब के बीच मोहाली जिले में मौजूद गांवों में भी इंवेस्टर्स को जमीन दी जा सकती है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से जिला विकास एंड पंचायत दफ्तर को निर्देश दिए हैं कि जिले के जिन गांवों में दो एकड़ या इससे अधिक पंचायती जमीन है उसका रिकॉर्ड दिया जाए ताकि इन जमीनों पर गांवों में निवेश, मेडिकल कॉलेज, यूनिवर्सिटीज आदि का निर्माण किया जा सके। इस पर पंचायत तथा इंडस्ट्री विभाग की ओर से काम शुरू करने के लिए कह दिया गया है।

5 और 6 दिसंबर को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब इंवेस्टर्स समिट 2019 का आयोजन किया जा रहा है। हर प्रकार के इंवेस्टर्स को पंजाब में लाने के लिए उन्हें मोहाली के आसपास जमीन देने का रास्ता तैयार किया जा रहा है।

विश्व स्तरीय पार्क 80 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा विकसित: पंजाब सरकार ने मोहाली में लाइफ साइंसेज पार्क को विकसित करने के लिए विश्व स्तरीय माहिरों को न्योता देने का फ़ैसला लिया है जिसके लिए विज्ञान, तकनीकी और पर्यावरण विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। नॉलेज सिटी में 80 एकड़ में फैले अत्याधुनिक लाइफ साइंसेज पार्क को सरकारी विभागों, बायो-तकनीकी उद्योगों, यूनिवर्सिटियों और अनुसंधान संस्थाओं के साथ सलाह-मशविरे के साथ विकसित किया जा रहा है। विज्ञान और तकनीकी के प्रमुख सचिव आरके वर्मा ने कहा कि लाइफ साइंसेज पार्क मोहाली में स्थित होगा जहां नेशनल एग्री-फूड बायो-तकनीकी इंस्टच्यूट, सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड अपलायड बायो प्रोसेसिंग पंजाब बायो-तकनीकी इनक्यूबेटर और अन्य नामी संस्थाओं समेत देश का अपनी तरह का पहला एग्री-फूड बायो-तकनीकी क्लस्टर मौजूद है।

वर्मा ने लाइफ साइंसेज पार्क को विश्व स्तरीय दर्जे के पार्क के तौर पर विकसित करने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया जिसके लिए बायो-तकनीकी सेक्टर के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाने के लिए इस विश्व स्तरीय पार्क के विकास के लिए विश्व स्तरीय माहिरों को न्योता देना जरूरी था। इसी दौरान संबंधित पक्ष ने इस संबंधित किए गए उपायों का स्वागत किया और पार्क के विकास के लिए अपने कीमती सुझाव दिए।

फोकल पॉइंट्स विकसित करे सरकार: धनोआ

मोहाली जिला जो पंजाब का इंस्ट्रीयल हब बनता जा रहा है, इसके गांवों की जमीनों को हथियाने की जगह सरकार जो फोकल पॉइंट पड़े हैं, उनकी दशा को ठीक करे। यह विचार पार्षद सतबीर सिंह धनोआ ने देते हुए कहा कि जो पहले फोकल पॉइंट बनाए गए थे उनको किसी ने तवज्जो नहीं दी जो कि खंडहर बन चुके है। उन्होंने कहा कि बड़े निवेशकों को इन फोकल पॉइंट्स में जमीन दी जाए जहां पर आधे-आधे एकड़ के प्लॉट पड़े हैं। उन्होंने कहा कि मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया में ऐसे बड़े-बड़े प्लॉट पड़े हैं वो निवेशकों को दिए जाएं। फोकल पॉइंट चनालो कुराली में 70 फीसदी प्लॉट खाली पड़े हैं। सरकार इनपर तवज्जो दे। उन्होंने कहा कि गांवों की जमीनों को बिना वजह से बड़ी कंपनियों को देकर पंचायतों से धक्केशाही ना करें। पंचायतों की जमीन गांवों के लोगों के लिए अनेक कामों के लिए इस्तेमाल की जाती है। गांवों के लोगों का हक ना छीना जाए।

शहरी जमीन महंगी, गांव की लीज पर देने की तैयारी

पंचायती विभाग को जहां पंचायती जमीनों के दो एकड़ या उससे अधिक जमीनों की लिस्ट देने को कहा गया है। वहीं, यह भी बताया गया है कि शहर में जो जमीन है उसकी ज्यादा कीमत है इसलिए पंचायती जमीनों को लीज या बेच कर लेना जरूरी हो गया है। ऐसे में इन जमीनों पर निवेशकों को काम करने के लिए दिया जा सकेगा। मोहाली जिले के खरड़, माजरी तथा डेराबस्सी ब्लॉक में गांवों में जमीन की प्लानिंग के साथ नक्शा तैयार किया जाएगा। ताकि इनका सही उपयोग हो सके। यह भी कहा गया है कि इन जमीनों से संबंधित बिक्री, लीज, तबादले से संबंधित प्रस्ताव सीधे डिप्टी कमिश्नर को भेजे जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Lbvf9T
via
इंवेस्टर्स को मोहाली के गांवों में जमीन देने की तैयारी में सरकार इंवेस्टर्स को मोहाली के गांवों में जमीन देने की तैयारी में सरकार Reviewed by Dibyendu on 18:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.