
थाना भादसाें पुलिस ने मामले की जांच करने पहुुंची पुलिस टीम के सामने जहरीली दवा खाने के मामले में अाराेपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता थाना अमलाेह के इंचार्ज अमरदीप सिंह ने भादसाें पुलिस काे शिकायत दर्ज करवाई कि साेमवार काे वह सेहत विभाग में कार्यरत महिला सुनिता रानी निवासी सीएचसी भादसाें के क्वार्टर पर 420 के पुराने मामले में जांच करने गए थे। जैसे ही महिला के घर दाेपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचे तो महिला ने पुलिस के सामने जहरीली वस्तु निगल ली। महिला पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। महिला के बेटे का आरोप है कि पुलिस ने उनके क्वार्टर में दीवार फांद कर प्रवेश किया। जिस वजह से मां डर गई और जहरीला पदार्थ निगल लिया। साथ ही जो 420 का मामला दर्ज किया गया था वो भी झूठा है। उधर पुलिस ने महिला पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह पुराने केस में जांच करने गई थी। इस दौरान महिला ने जहरीली वस्तु निगल ली थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OMtfWD
via
No comments: