Breaking News

test

होली हार्ट स्कूल में पोस्टर मुकाबले करवाए

अजीतवाल| होली हार्ट स्कूल में विद्यार्थियों के पोस्टर बनाने के मुकाबले शारीरिक शिक्षा के अध्यापक मंजीत सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में करवाए गए। इस मुकाबले में विद्यार्थियों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। इस मौके पर अध्यापकों ने बताया कि फिट इंडिया स्कूल वीक के तहत नवम्बर के इस सप्ताह अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं करवाई जाएंगी। फिट इंडिया स्कूल वीक के तहत आज तीसरे दिन पोस्टर बनाने के मुकाबले करवाए गए। जिसका उद्देश्य फिट शरीर फिट दिमाग फिट वातावरण था। स्कूल के चेयरमैन सुभाष पलता, परमजीत पलता, डायरैक्टर किरननदीप पलता, श्रेया पलता, स्कूल प्रिंसीपल साक्षी गुलेरिया ने कहा कि सी.बी.एस.ई। के तहत स्कूल द्वारा बहुत सारी गतिविधियां करवाई जाती है, जो कि बच्चे के लिए हर क्षेत्र में सहायक होती है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा विद्यार्थियों को आगे लेकर जाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ajitwal News - get posters competing in holy heart school


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37JYZ7n
via
होली हार्ट स्कूल में पोस्टर मुकाबले करवाए होली हार्ट स्कूल में पोस्टर मुकाबले करवाए Reviewed by Dibyendu on 18:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.