कार्यक्रम के दौरान रमेश जी के जीवन से प्रेरित होकर शहर की अनेक संस्थाओं ने शिरकत की। सबसे ज्यादा युवा यहां पर खूनदान करने के लिए पहुंचे। खूनदान कैंप का उद्घाटन हेल्थ मिनिस्टर पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू ने करते हुए कहा कि युवाओं में खूनदान करने का जो रुझान बढ़ रहा है, वो दूसरों की मदद करने की उनकी इच्छा को जाहिर करता है।
उन्होंने कहा कि यह रुझान जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस कैंप के दौरान 111 लोगों ने खूनदान किया जबकि 157 लोगों ने खूनदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाई थी। खून लेने के लिए श्री गुरु हरिकृष्ण चैरिटेबल आई हॉस्पिटल सोहाना के ब्लड बैंक की टीम डॉ. रुपेश गुलाटी की अगुवाई में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक जुटी रही।
विश्वास फाउंडेशन की ओर से शिशुपाल पठानियां, विकास विश्वास, पुष्पा रामपाल ने एचडीएफसी बैंक के विक्रम राणा तथा व्यापार मंडल के महासचिव सरबजीत सिंह पारस के सहयोग से इस पूरे कार्यक्रम को सम्पन्न किया है। कैंप के दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनीत वर्मा, फेज-3बी2 मार्केट के अकविंदर सिंह गोसल, पार्षद फूलराज सिंह, पार्षद परमजीत सिंह काहलो, कमलजीत सिंह रूबी, सतबीर सिंह धनोआ विशेष रूप से पहुंचे।
इस कैंप के दौरान मोहाली प्रॉपर्टी कंसल्टेंट एसेसिएशन के पूर्व चेयरमैन शेलेंद्र आंनद, मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सागर, संजीव गर्ग, कंफेडरेशन आफ ग्रेटर मोहाली रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल गर्ग, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष वीके वैद, गमाडा निवासी कल्याणकारी महा संग के अध्यक्ष इंजीनियर एनएस कलसी, न्यू चंडीगढ़ मुल्लापुर गरीबदास के मुन्ना लाल पुरी ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद पुरी, श्री गणेश महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष विशाल शर्मा, तेजिंदर ऐरी, स्पोर्ट्स प्रमोटर नरिंदर सिंह कंग आदी मौजूद थे। सभी ब्लड डोनर्स को श्री गुरु हरिकृष्ण चैरिटेबल अस्पताल तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी पंजाब की ओर से सर्टीफिकेट दिए गए और दैनिक भास्कर की ओर से उन्हें आभार पत्र दिया गया है।
जबकि विश्वास फाउंडेशन ने खून देने वाले युवाओं को गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया।
प्रेरणा: नरिंदर कुमार ने 87वीं बार किया खूनदान
कैंप में मोहाली निवासी नरिंदर कुमार ने 87वीं बार खूनदान किया। नरिंदर कुमार ने बताया कि वो हर तीन महीने में खूनदान करते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी जीवन में कम से कम 100 बार खून देने का लक्ष्य लिया है। जिसे वो जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास में है। नरिंदर ने कैंप में मौजूद युवाओं को भी अपनी तरह खूनदान करने को उत्साहित किया। कहा कि खूनदान महादान है। जिसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए। - विस्तृत खबर पेज-2 पर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2r0r4qs
via
युवाओं में बढ़ा रक्तदान का रुझान जो जरूरतमंदों के लिए बना वरदान: सिद्धू
Reviewed by Dibyendu
on
18:02
Rating:
No comments: