Breaking News

test

नेहरू स्टेडियम में लगीं एलईडी स्क्रीन पर देखें बाबा नानक का जीवन दर्शन

पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित मोबाइल डिजिटल म्यूजिकल लाइट एंड साउंड शो नेहरू स्टेडियम रोपड़ में करवाया गया। इसकी शुरुआत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर दीप शिखा ने की।

उन्होंने बताया कि सात बड़ी एलईडी स्क्रीन पर और हेडफोन में मीठी आवाज में गुरु इतिहास को स्वर्ण करना एक अलौकिक नजारा है। सभी को अपील है कि 1 दिसंबर तक रोजाना सुबह 7 से शाम 5:30 बजे तक चलने वाले इस प्रोग्राम का आनंद लें। उन्होंने कहा कि वीआर तकनीक से श्री गुरु नानक देव जी के जन्मस्थान ननकाना साहिब के दर्शन व उसके बाद गुरु साहिब के जीवन पर तैयार संगीतमयी लेजर शो दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह म्यूजिकल व लाइट एंड साउंड प्रोग्राम पंजाब सरकार द्वारा सर्व सांझीवालता के प्रतीक श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित जिला हेडक्वार्टरों व सतलुज व ब्यास दरिया किनारे करवाए जा रहे हैं। 30 नवंबर व 1 दिसंबर को शाम 6:15 से 7 बजे तक व रात 7:45 बजे से 8:30 बजे तक लाइट व साउंड शो आध्यात्मिकता की छहबर लाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को शो में आकर श्री गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन को देखना चाहिए।

डिजिटल म्यूजिकल लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन करतीं अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर दीप शिखा व अन्य।

गुरुद्वारा भोरा साहिब में गुरतागद्दी दिवस मनाया

आनंदपुर साहिब | साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का गुरतागद्दी दिवस एेतिहासक अस्थान गुरुद्वारा भोरा साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब की छत्रछाया में शहर की सभी संगतों के सहयोग से मनाया गया। इस मौके श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत धार्मिक दीवान सजाए गए।

हजूरी रागी तख्त साहिब भाई जगतार सिंह व जत्थे ने गुरबाणी के मनोहर शबद कीर्तन से संगतों को निहाल किया। तख्त साहिब के सिंह साहिब जत्थेदार ज्ञानी रघवीर सिंह, शिरोमणि कमेटी मेंबर प्रिं. सुरिंदर सिंह, जत्थेदार संतोख सिंह ने संगत को संबोधित करते कहा कि दशमेश पिता जी 9 वर्ष की उम्र में गुरतागद्दी पर बिराजमान हुए थे। उन्होंने कहा कि जबर व जुल्म का टाकरा करते गुरु साहिब जी द्वारा दिखाए त्याग के मार्ग पर चलते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए। अमृत पान कर बाणी व बाणे के धारनी बनना चाहिए। समागम में तख्त साहिब के उपाध्यक्ष मैनेजर लखविंदर सिंह, मलकीत सिंह, पांच प्यारा भाई हरजीत सिंह, भाई सरबजीत सिंह, ज्ञानी तारा सिंह, सूचना अफसर एडवोकेट हरदेव सिंह, हरजीत सिंह अचिंत, तेजिंदर सिंह वालिया, बाबा कुलविंदर सिंह, ज्ञानी अमृतपाल सिंह, हरदेव सिंह आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aanandpur Sahib News - see baba nanak39s life on led screen in nehru stadium
Aanandpur Sahib News - see baba nanak39s life on led screen in nehru stadium


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OCa1Eh
via
नेहरू स्टेडियम में लगीं एलईडी स्क्रीन पर देखें बाबा नानक का जीवन दर्शन नेहरू स्टेडियम में लगीं एलईडी स्क्रीन पर देखें बाबा नानक का जीवन दर्शन Reviewed by Dibyendu on 18:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.