सोमवार को पैराग्लाइडिंग की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधीश ने बताया कि इस समय जिला में पैराग्लाइडिंग की कुल 24 कंपनियां पंजीकृत हैं, जिनके माध्यम से 300 से अधिक पायलट फ्लाइंग करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस साहसिक खेल से बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है लेकिन पैराग्लाइडिंग करने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सभी मानकों का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। पैराग्लाइडिंग के समय थोड़ी सी असावधानी किसी की अनमोल जिंदगी ले सकती है और इससे स्थानीय पर्यटन व्यवसाय भी प्रभावित हो सकता है।
डीसी ने पर्यटन विभाग और पर्वतारोहण संस्थान के अधिकारियों को स्थानीय पैराग्लाइडरों के लिए व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश जारी किए।
बैठक की अध्यक्षता करती हुई डीसी कुल्लू ऋचा वर्मा
व्यवस्थित की जाएगी गतिविधियां... डीसी ने कहा कि सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन एक व्यवस्थित ढंग से गतिविधियां आयोजित कर रही है। इसी तर्ज पर अन्य पैराग्लाइडिंग साइटों पर भी एसोसिएशन के सहयोग से साहसिक खेल गतिविधियों को व्यवस्थित किया जाएगा तथा नेशनल हाईवे के किनारे जहां-तहां अवैध काउंटरों को हटाकर स्थानीय पैराग्लाइडिंग एसोसिएशनों के माध्यम से बुकिंग केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rnZzqE
via
प्रशिक्षित पैराग्लाइडरों को मिलेगी मान्यता
Reviewed by Dibyendu
on
17:58
Rating:
No comments: