
अमृतसर | पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को माननीय न्यायाधीश की ओर से बाइज्जत बरी करने के फैसले का स्वागत किया। प्रो. लाल ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर अमृतसर और लुधियाना में जमीन के संबंध में झूठे, आधारहीन और मनघड़ंत केस डालकर उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की है। मगर 12 वर्ष के बाद न्यायिक फैसले से साबित हो गया कि कैप्टन साहिब ने पंजाब के विकास के लिए जो कदम उठाए थे वह पूरी तरह उचित और तर्कसंगत थे। यदि न्यायिक व्यवस्था में समयसीमा निश्चित कर दी जाए तो आसानी से बिना धन बर्बाद किए और वक्त जाया किए यह फैसले किए जा सकते हंैै।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rCjZfy
via
No comments: