Breaking News

test

रेप के दोषियों को मिले सख्त सजा

पंचकूला | ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की सचिव नंदिता हुड्डा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के राज में महिलाओं की स्थिति बद से बदतर हो गई है। निर्भया रेप केस के दोषी आज भी जिंदा है। समाज और सरकार ऐसे दरिंदों को ऐसी वारदातें करने का पूर्ण मौका देते हैं। अपराधियों में किसी प्रकार का कोई डर नहीं है। वह बेखौफ घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास होता है कि कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर सकेगा। निर्भया केस के दोषियों का जीता जागता उदाहरण सबके सामने हैं वह आज भी जिंदा है। निर्भया कब की जा चुकी है। निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा कब से मिल चुकी है लेकिन सजा की प्रक्रिया को अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। नंदिता हुड्डा ने कहा कि हर रोज कोई ना कोई निर्भया फिर से दरिंदों का शिकार होती है। अपनी मेहनत के बल पर महिलाएं बुलंदियां छू रही हैं। हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन अपनी सुरक्षा को लेकर अपने ही देश में वह आज भी असहाय महसूस कर रही है। वर्ष 2013 में निर्भया फंड बनाया गया था जिसमें 32 सौ करोड़ रुपए जमा है। इसका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा क्योंकि ये काम सरकार के प्रायोरिटी में नहीं है। निरंतर बढ़ते अपराध इस बात का प्रमाण है की महिला सुरक्षा के नाम पर जो कदम सरकार ने उठाए हैं वह पूर्ण रूप से नाकाम है। नंदिता हुड्डा ने कहा कि महिला को जिंदा जला देना हमारे समाज की पूर्ण रूप से पोल खोलता है कि समाज में महिलाओं की क्या स्थिति है। आखिर कब सरकार और समाज ऐसे हत्यारों को तुरंत सजा देकर समाज में एक मैसेज दे पाएंगे कि अगर कोई ऐसे अपराध में लिप्त होता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों में डर पैदा करना जरूरी है नहीं तो यह आबादी के साथ अन्याय होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DzGQLK
via
रेप के दोषियों को मिले सख्त सजा रेप के दोषियों को मिले सख्त सजा Reviewed by Dibyendu on 18:02 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.