
नगर निगम के जोन नंबर 8 के अंतर्गत आते इलाके खंडवाला शमशेर नगर की गली नंबर 2 में पिछले 6 माह से लोगों के घरों में निगम की ओर से सीवरेज युक्त पानी सप्लाई किया जा रहा है। गंदा पानी पीने से गली के करीब आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे और नौजवान पीलिया की बीमारी से पीड़ित हो गए हैं। इनमें ज्यादा बच्चे हैं जो पिछले एक माह से स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। इन बच्चों के टैस्ट में पीलिया के स्तर 14 से 18 तक पहुंच चुका है। इलाकावासी सुनीता रानी, दर्शना रानी, बीना रानी, सुरक्षा, सुमन, राजकुमारी, दर्शना, हरजिंदर सिंह, अशोक कुमार, मुकेश, संदीप कुमार, राजीव, संजीव कुमार, अमित, राजिंदर गोल्डी ने बताया कि उनकी गली में पिछले 6 महीनों से निगम की तरफ से सीवरेज मिक्स पानी सप्लाई किया जा रहा है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकाला गया। उन्होंने कहा कि अब तो नहाने, कपड़े धोने के लाले पड़े हैं, जबकि खाने में प्रयोग होने वाला पानी अपने रिश्तेदारों से लाना पड़ता है। अगर निगम ने समस्या का हल न निकाला तो निगम ऑफिस के बाहर रोष जताएंगे, जिसकी जिम्मेदारी निगम की होगी। गंदा पानी पीने से 16 साल का अनिकेत, 6 साल की दीक्षा, 10 साल की कृतिका शर्मा, 8 साल का लक्ष्य, 32 साल का राजू और 4 साल के तनिश समेत कई लोग पीलिया की बीमारी को झेल रहे हैं। इलाके में कई लोग ऐसे भी हैं जो अगर काम न करें तो घर में रोटी के लाले पड़ सकते हैं। कुछ लोग पीलियाग्रस्त होने के बाबजूद अपने काम-काज पर जा रहे हैंं।
पीलिया के स्तर 14 से 18 तक पहुंचा, लोग रिश्तेदारों से साफ पानी लाने को मजबूर
बोतल में सीवरेज मिक्स पानी को दिखाते लोग। (दाएं) पीलिया सेे ग्रस्त बच्चे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y3V8O8
via
No comments: