Breaking News

test

19 साल की कनुप्रिया बनी प्रेरणा, योजना के तहत शुरू किए जिम में पांच लोगों को भी दिया रोजगार

हमीरपुर| स्वरोजगार के क्षेत्र में भी महिलाएं आर्थिकी बढ़ाने के लिए किसी से पीछे नहीं हो सकती। यह कहना है 19 साल की कनुप्रिया ठाकुर का। कनुप्रिया ने यहां मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत एक जिम खोल कर न केवल अपनी आर्थिकी को बढ़ाने के लिए पहल कि है बल्कि दूसरी महिलाओं को भी प्रेरणा बन गई हैं। महिलाओं का रुझान स्वरोजगार को लेकर विभिन्न प्रकार की औद्योगिक इकाईयों की स्थापना की ओर बढ़ने से इस पहल को अहम माना जाने लगा है। जिले के छोटे से गांव रोपा की कनुप्रिया ने बीए तक शिक्षा ग्रहण की। हांलाकी उसके पिता राजकुमार व माता सरकारी क्षेत्र में टीचर है। कनुप्रिया ने योजना के तहत उद्योग विभाग के माध्यम से 35 लाख का ऋण लिया और यहां नादौन चौंक के पास जहां अपना यह जिम शुरू किया वहीं उसने पांच दूसरे लोगों को भी स्वरोजगार मुहैया करवाया है। उसका कहना है कि बैंक की किश्त 50 हजार तथा अन्य विविध खर्चों को निकालकर वह मासिक 25 से 30 हजार की कमाई कर रही है। महिलाएं भी यदि जरूरी नहीं कि देखा देखी में कार्य करे लेकिन यदि किसी भी क्षेत्र में कामयाब होने की ठानी हो तो मंजिल को ज़रुर पा सकती हैं। कनुप्रिया का कहना है कि कोई भी स्वरोजगार चलाने के लिए अनुभव नहीं बल्कि इच्छा शक्ति की जरूरत होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35rEvhM
via
19 साल की कनुप्रिया बनी प्रेरणा, योजना के तहत शुरू किए जिम में पांच लोगों को भी दिया रोजगार 19 साल की कनुप्रिया बनी प्रेरणा, योजना के तहत शुरू किए जिम में पांच लोगों को भी दिया रोजगार Reviewed by Dibyendu on 17:58 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.