हरमिलाप नगर-रायपुरकलां रेल फाटक के साथ अंडरपास बनाया जाएगा। खास बात यह है कि हरमिलाप नगर रेलवे फाटक की जगह अंडरपास बनाने के दौरान ट्रैफिक रुकेगा नहीं। बल्कि फाटक पहले की तरह ही चलता रहेगा।
मौजूदा रेल फाटक से हटकर बनने वाले अंडरपास को लेकर बीते 25 नवंबर को चंडीगढ़ के वित्त सचिव की अध्यक्षता में मीटिंग हुई थी।
इस मीटिंग में चंडीगढ़ अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट ने इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को अंडरपास बनाने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले दिल्ली में भी रेल मंत्रालय में चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग हो चुकी है। इसमें अंडरपास के एस्टीमेट को बनाने को कहा है ताकि बजट में अंडरपास के निर्माण को करवाया जा सकें।
निर्माण के दौरान बंद नहीं होगा रेल फाटक
हरमिलाप नगर रेलवे फाटक की जगह अंडरपास बनाने के दौरान ट्रैफिक रुकेगा नहीं। बल्कि फाटक पहले की तरह ही चलता रहेगा। इससे पब्लिक को बड़ी राहत मिलेगी। अंडरपास को फाटक से कुछ दूर बनाया जा रहा है। इस वजह से ट्रैफिक की आवाजाही में किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DBlPQw
via
हरमिलाप नगर-रायपुरकलां फाटक पर निर्माण के दौरान नहीं रुकेगा ट्रैफिक
Reviewed by Dibyendu
on
18:02
Rating:
No comments: