बीते शुक्रवार को सीए की सहकर्मी अकाउंटेंट ने महिला थाना में आरोपी सीए के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। सहकर्मी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ तेज कर दी थी। आरोपी ने मंडी कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई थी लेकिन उसकी याचिका को न्यायालय ने रद कर दिया है। बताया जा रहा है कि सहकर्मी पर मामले को वापिस लेने के लिए कुछ लोगों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। इन लोगों पर भी आने वाले दिनों में पुलिस का शिकंजा कस सकता है।
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय से अग्रिम जमानत नहीं मिल पाई है। पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। जल्दी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होने का उन्हंने दावा किया है।
छात्रा ने लगाई ब्यास में छलांग, ग्रामीणों ने बचाया
कुल्लू|जिला मुख्यालय कुल्लू से करीब चार किलोमीटर दूर बंदरोल के पास नवोदय की एक छात्रा ने ब्यास नदी में छलांग लगा दी। घटनास्थल के कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने उसे नदी से बचा लिया और उसके बाद 108 एंबुलैंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। 14 वर्षीय छात्रा ने ब्यास में क्यों छलांग लगाई पुलिस इसकी जांच करने में जुट गई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि छात्रा ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की इसकी छानबीन की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37AHwy4
via
सहकर्मी अकाउंटेंट से लंबे समय तक दुष्कर्म करने के आरोपी सीए को नहीं मिली जमानत
Reviewed by Dibyendu
on
17:58
Rating:
No comments: