चोर अस्पताल की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए अौर वहां पड़े दो कंप्यूटर, माउस, यूपीएस, सीसी कैमरे, डीवी प्लेयर, हार्ड डिस्क, बीएसएन का लैंड लाइन फोन अौर आॅफिस के जरूरी कागजात ले उड़े। वहीं नापाक इरादा चोर जब पावरकाॅम सुविधा सेंटर का ताला तोड़ने में नाकाम रहे तो बाथरूम में लगे नलों को खोल कर ले गए अौर जाते-जाते बाथपेशन अौर खिड़की के शीशे तोड़ गए। इस चोरी की लिखित शिकायत अस्पताल फील्ड आॅफिसर रमन कुमार अौर प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार अौर पावरकाम के एसडीअो डीपी सहोता ने लिखित दे दी। मौके पर पहुंची खंडवाला पुलिस चौकी के एसआई रूप लाल ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाकर कारर्वाई शुरू कर दी।
वहीं चोरों ने चोरी करने के बाद अपनी टोपी अौर कीमती जूते वहीं छोड़ कर चल गए। पुलिस चोरों के जूते अपने कब्जे में ले लिए हैं और जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि यह काम अस्पताल में दवाई लेने वाले किसी व्यक्ति का है, जिसे हरेक चीज का पता था। वहीं पुलिस दोनों चोरियों के मामले को गहनता से ले रही और छानबीन की जा रही है।
अस्पताल में छत से नीचे उतरे, गेट का कुंडा अौर ताला तोड़ा
अस्पताल के फील्ड आॅफिस अौर प्रोजेक्ट मैनेजर राज कुमार ने बताया कि अस्पताल में कई कर्मचारी अौर डाॅक्टर आते हैं। सरकार की तरफ से नशे की रोकथाम को दवाई भी दी जाती है। दवाई लेने के लिए रोजाना करीब 150 के करीब लोग आते हैं। सरकार की तरफ से दी जाती एचआईबी किटें भी स्टोर में होती हैं। उनका कहना है चोर छत में से नीचे उतरे अौर गेट का कुंडा अौर ताला तोड़कर सामान चोरी करके चले गए। पावरकाॅम सुविधा सेंटर का ताला न टूटने से सामान बच गया। आस-पास के लोगों का कहना है कि खंडवाला चौक में हमेशा पुलिस का नाका लगा रहता है अौर चोर बेखोफ होकर ताले तोड़कर सामान चोरी करके ले गए। परंतु पुलिस को कानों-कान खबर नहीं हुई। खंडवाला पुलिस चौंकी प्रभारी रूप लाल का कहना है कि फिलहाल अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि बाकी तफ्तीश जारी है अौर जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
स्वामी विवेकानंद अस्पताल में चोरी हुए सामान की जानकारी देते फील्ड अफसर रमन कुमार अौर स्टाफ।
जाते-जाते जल्दबाजी में अपने जूते भी छाेड़ गए
खंडवाला पुलिस चौकी से अाधा किलोमीटर की दूरी पर चोरों ने एक ही रात में दो जगह चोरियां कर डालीं। चोरी करने के बाद चोरों को शायद इतनी जल्दबाजी थी कि वे जाते-जाते अपने जूते भी वहीं छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस जब मौके पर घटना की जानकारी लेने पहुंची तो पुलस को ये जूते वहां पर बरामद हुए। फिलहाल पुलिस ने इन जूतों को अपने कब्जे में ले लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QS1A9o
via
पुलिस चौकी से अाधा किमी दूर एक ही रात में 2 जगह चोरियां
Reviewed by Dibyendu
on
17:59
Rating:
No comments: