यहां क्रिस्टल चर्च निवासी नीतीश कुमार पहुंचे थे। लाइन में लगने के बाद जब नीतीश का नंबर खिड़की के पास गए तो उनकी चिट्ठी लेने से कर्मचारी ने इंकार कर दिया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो कहा गया कि दोपहर के 3 बजे कार्यालय बंद हो चुका है। निराश होकर वापस लौटे पीड़ित नीतीश ने इसकी शिकायत डिप्टी डायरेक्टर से की। वहीं, डिप्टी डायरेक्टर ने ऑफिस सुपरिंटेंडेंट रॉबिन कुमार को मामला ट्रांसफर कर दिया। पीड़ित नीतीश का कहना का कहना है कि शिकायत के एक हफ्ते बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने कहा कि ाक विभाग में कर्मचारियों के रवैये से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रात 8 बजे तक भेजी जा सकती है स्पीड पोस्ट : चुघ
इस मामले बाबत सीनियर पोस्टमास्टर एसके चुघ से जब पोस्ट ऑफिस कार्यालय खुलने बंद होने के समय को लेकर बात की गई तो बताया कि दो काउंटर हैं। एक काउंटर सुबह 9 बजे खुलता है और सायं 5 बजे तक काम होता है। वहीं, दूसरा काउंटर दोपहर 12 बजे खुलता है और रात 8 बजे तक काम होता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OV8jg0
via
3 बजे के बाद स्पीड पोस्ट नहीं लेते डाकघर वाले
Reviewed by Dibyendu
on
18:07
Rating:
No comments: