Breaking News

test

एंजल्स वर्ल्ड प्ले वे कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने किया सूर्या मोटर्स शोरूम का भ्रमण

अबोहर| बच्चों के व्यावहारिक ज्ञान में बढ़ौतरी करने के लिए एंजल्स वर्ल्ड प्ले वे काॅन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने सूर्या मोटर्स शोरूम का भ्रमण किया और वहां होने वाले काम के तरीकों के बारे में जानकारी हासिल की। बच्चों ने वहां मौजूद विभिन्न प्रकार की बाइकों के बारे में जाना। शोरूम के कर्मचारियों ने बच्चों को वहां मौजूद वर्कशाॅप, स्टॉक रूम दिखाया तथा वहां होने वाले कामकाज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि हमें अपने बाइकों की सर्विस समय पर करवानी चाहिए ताकि यह लम्बे समय तक चले। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सर्दियों में धुंध ज्यादा होती है। इसलिए हमें अपने वाहनों को धीमी गति पर चलाना चाहिए ताकि कोई दुर्घटना न हो। बच्चों ने शोरूम में मौजूद बाइकस, स्कूटी को उत्सुकता पूर्वक देखा। स्कूल संचालक सर्बजीत पोपली ने बताया कि ऐसे भ्रमणों से बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान की बढ़ोतरी होती है। हमारा उद्देश्य बच्चों को प्रत्येक छोटी-बड़ी जानकारी उपलब्ध करवाना है ताकि बच्चे किसी भी क्षेत्र में पीछे न रहें तथा उन्हें प्रत्येक ज्ञानवर्धक जानकारी उपलब्ध हो और वो समाज के बेहतरीन नागरिक बनें।

बाला जी समाज सेवा संघ ने धर्मेंद्र को पीआरओ बनाया

अबोहर| पंजाब सरकार व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित समाजसेवी संस्था श्री बालाजी समाज सेवा संघ द्वारा धर्मेंद्र कुमार को संस्था का पीआरओ नियुक्त किया है। जानकारी देते हुए संस्था के प्रमुख सेवादार गगन मल्होत्रा ने बताया कि बीते दिन पुरानी फाजिल्का रोड़ स्थित जोहड़ी मंदिर में संस्था की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया। संस्था की ओर से समाज सेवा में सेवाओं के मद्देनजर धर्मेंद्र कुमार को पीआरओ बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। जिस पर संस्था के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति जताई। इसके बाद संस्था की ओर से धर्मेंद्र कुमार को पीआरओ पदभार दिया गया। इस मौके पर संस्था के सेवादार संजय नागौरी, अशोक चावला, इंद्र सचदेवा, संजीव कथूरिया, साहिल छाबड़ा, शेरी बठला, किट्टी छाबड़ा, सिकंदर मुंदडा, राकेश, सुमित नरूला, अवनीश पुजारी, अमन मौजूद थे।

संस्था के पीआरओ धर्मेंद्र कुमार के साथ संस्था के सेवादार।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Abohar News - children of angels world play way convent school visited surya motors showroom
Abohar News - children of angels world play way convent school visited surya motors showroom


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37Ubqh8
via
एंजल्स वर्ल्ड प्ले वे कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने किया सूर्या मोटर्स शोरूम का भ्रमण एंजल्स वर्ल्ड प्ले वे कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने किया सूर्या मोटर्स शोरूम का भ्रमण Reviewed by Dibyendu on 18:07 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.