
मोहाली | शैमराक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैक्टर 69 मोहाली का तीन दिवसीय जूनियर वार्षिक समागम धूमधाम से समाप्त हो गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में जूनियर भाग (पहली से पांचवी कक्षा) के बच्चों ने अपनी प्रतिभा व हुनर का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य बेहद खूबसूरत ढंग से पेश किए। इस के अतिरिक्त फिल्मी धुनों पर छोटे छोटे बच्चों के सोलो व ग्रुप पेशकश उपस्थित दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ती नज़र आई। विद्यार्थियों ने फैंटेसी आफ फैंटेसी का थीम उनके सपने वाले देश में बटरफ्लाइज व बीटल्स के डांस से माहौल को खूबसूरत बना दिया। इसके अतिरिक्त हैरी पोटर, बीट एंड बीस्ट की जादू की दुनिया के नाटक की भी दर्शकों ने खूब प्रशंसा की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2L9wztA
via
No comments: