
अबोहर| पंजाब (गर्ल्स) बटालियन एनसीसी मलोट तथा मिलिट्री हॉस्पिटल बठिंडा ने संयुक्त रूप से एक फ़र्स्ट ऐड एंड नर्सिंग होम का संयुक्त रूप से एनसीसी के कैडेटों का कैंप कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर एस भट्टी की देखरेख में लगाया गया। इन कैडेटों में 5 कैडेट सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल अबोहर ने भाग लिया। जिनकी ड्यूटी आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर के अंदर थी सभी कैडेटों ने विश्वास पूर्ण तथा डॉक्टर्स की देखरेख में यह कैंप विधिवत रूप से संपूर्ण किया और प्रशंसा पत्र हासिल किया प्रिंसिपल बिंदु अरोड़ा ने सभी कैडेटों को और एनसीसी के इंचार्ज सेकंड ऑफिसर सुप्रीत कौर को बधाई देते हुए छात्रों को हमेशा प्रेरित किया। इस अवसर पर केयरटेकर ज्योत्सना, विक्की शर्मा, सतिंदर जीत कौर, मधु मेहता शैली छाबड़ा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Dkeepw
via
No comments: